Homeन्यूजराजस्थान में मौत का तांडव: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8...

राजस्थान में मौत का तांडव: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 8 मजदूर जिंदा जले- 2 झुलसे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Rajasthan Chemical Factory Blast: सोमवार, 16 फरवरी की सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया के लिए मनहूस साबित हुई।

यहां एक केमिकल और अवैध पटाखा फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग में 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसा इतना दर्दनाक था कि बचाव दल को मजदूरों के शवों के अवशेष पॉलीथिन में भरकर बाहर निकालने पड़े।

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब 9:30 बजे, जब फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर अपने काम में जुटे थे, तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई।

बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ-साथ पटाखे बनाने का काम भी हो रहा था, जिसने आग को भड़का दिया।

पुलिस की गश्ती टीम ने जब धुएं का गुबार देखा, तब प्रशासन को सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ।

कंकाल बन गए शरीर

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

बचाव कर्मियों ने बताया कि मौके का मंजर रूह कपा देने वाला था।

7 मजदूरों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक और शव बाद में बरामद किया गया।

शव इस कदर जल चुके थे कि उनकी पहचान करना नामुमकिन है; कई जगह तो सिर्फ कंकाल और मांस के लोथड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने प्लास्टिक बैग्स में इकट्ठा किया।

2 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है।

Rajasthan Chemical Factory Blast

रेस्क्यू और प्रशासन की कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

भिवाड़ी की एडीएम सुमिता मिश्रा, एएसपी अतुल साहू और तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह सहित भारी पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

फैक्ट्री मालिक, जिसका नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल एक मजदूर अभी भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने की कोशिशें जारी हैं।

Rajasthan Chemical Factory Blast

अशोक गहलोत ने जताया दुख

कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

सुरक्षा पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है।

आखिर केमिकल फैक्ट्री की आड़ में पटाखों का काम कैसे चल रहा था?

क्या फैक्ट्री के पास जरूरी फायर एनओसी (NOC) थी? इन सवालों के जवाब अब प्रशासन तलाश रहा है।

- Advertisement -spot_img