Rajasthan Road Accident: राजस्थान के फलोदी में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
ये सभी लोग देवउठनी एकादशी के मौके पर तीर्थयात्रा से लौट रहे थे।
हादसा तब हुआ जब उनका टेंपो ट्रेवलर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।
मृतकों में चार बच्चे और दस महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 14 लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के नैणची बाग मोहल्ले के रहने वाले हैं।
घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर धरना प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन ने बढ़ा हुआ मुआवजा देने की घोषणा की।
TRAGIC NEWS: At least 15 killed as a tempo traveller carrying devotees rams into a trailer parked on the roadside in Rajasthan’s Phalodi.
This is the second incident in Rajasthan within a month. pic.twitter.com/Lbv65kA7AY
— Naren Mukherjee (@NMukherjee6) November 3, 2025
कैसे हुआ हादसा?
यह दुखद घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे फलोदी के बापिणी उपखंड क्षेत्र के मतोड़ा गांव के पास हुई।
टेंपो ट्रेवलर में सवार लोग जोधपुर के सूरसागर से बीकानेर के कोलायत स्थित कपिल मुनि के आश्रम में दर्शन करने गए थे। लौटते समय भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर वाहन ने ओवरटेकिंग का प्रयास किया।
एक प्रत्यक्षदर्शी महिपाल सारण के मुताबिक, “एक्सप्रेस-वे के किनारे लगे एक छोटे ढाबे के सामने एक ट्रेलर खड़ा था। टेंपो ट्रेवलर तेज रफ्तार से अपनी लेन में चल रहा था और उसने तीसरी लेन से चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान वह अचानक सड़क किनारे खड़े उस ट्रेलर से जा टकराया।”

टक्कर की इतनी तेज थी कि वाहन के आगे वाले हिस्से के ‘परखच्चे उड़ गए’।
मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने बताया कि वाहन में फंसे लोगों को निकालने में रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कई परिवार तबाह
इस हादसे ने कई परिवारों को तबाह कर दिया है।
मृतकों में एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं – संजन कंवर, गीता, उर्मिला, टीना, सानिया, दिशा और पुंज (प्रणव)।
एक और मार्मिक घटना छंवरलाल सांखला के परिवार का है। छंवरलाल की पत्नी लता ने ही यह तीर्थयात्रा आयोजित की थी।
उन्होंने अपनी बहू को साथ चलने को कहा, लेकिन बहू के मना करने पर उन्होंने अपनी गर्भवती बेटी दिव्या को साथ ले लिया।
दिव्या की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी और वह गर्भवती थी। इस हादसे में मां लता और बेटी दिव्या दोनों की ही मौत हो गई।
Jodhpur, Rajasthan: In a road accident in the Matoda area of Phalodi district, around 18 people were killed and about half a dozen others injured. The injured have been brought to the hospital
(Visuals from the hospital) pic.twitter.com/u4BN0jj1Oq
— IANS (@ians_india) November 2, 2025
मरने वाले 14 लोग एक ही मोहल्ले के
हादसे में जान गंवाने वाले 14 लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के नैणची बाग के रहने वाले थे।
जब मृतकों के शव जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाए गए, तो परिजनों का बुरा हाल था।
कई लोग शव देखकर बेहोश हो गए। रोते-बिलखते परिवारों को संभालना मुश्किल हो रहा था।

धरना और मुआवजे की घोषणा
सोमवार सुबह, दुख और गुस्से से भरे मृतकों के परिजन जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर सड़क पर बैठ गए और धरना दे दिया। उनकी मांगें थीं:
- प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा।
- घायलों को 5-5 लाख रुपये की सहायता।
- परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी।
VIDEO | Jodhpur: Families of those killed in the tempo traveller-truck collision protest outside Mahatma Gandhi Hospital mortuary; demand Rs 25 lakh compensation and a government job.
At least 15 people, including 10 women and four children, died and two others were injured when… pic.twitter.com/tvNWlNoAmu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 3, 2025
परिजनों के साथ बातचीत के बाद प्रशासन ने मुआवजे की घोषणा की। एडीएम अंजुम ताहिर ने बताया:
- प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- जिन परिवारों में तीन या तीन से अधिक लोगों की मौत हुई है, उन्हें 25 लाख रुपये तक की सहायता राशि मिलेगी।
- गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलेगी।
- इसके अलावा, पीएम राहत कोष से भी प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।
मुआवजे की घोषणा के बाद परिजनों का धरना समाप्त हो गया।
Saddened by the loss of lives due to a mishap in Phalodi district, Rajasthan. My thoughts are with the affected people and their families during this difficult time. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next…
— PMO India (@PMOIndia) November 2, 2025
नेताओं ने जताया दुख
इस भीषण हादसे पर राज्य और केंद्र के नेताओं ने गहरा दुख जताया है।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह घटना “अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक” है और उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।

- पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा- सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
- पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ‘X’ पर लिखा- मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोड़ा में सड़क हादसे में 15 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है। मैं ईश्वर से सभी दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, उनके परिजनों को हिम्मत देने तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
अब क्या है स्थिति?
हादसे में दो महिलाएं तारा (55) और गुंजन उर्फ फुलवंती (45) घायल हुई हैं।
दोनों का इलाज जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मृतकों में से 10 के शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मुर्च्युअरी में और 5 के शव एम्स जोधपुर की मुर्च्युअरी में रखवाए गए हैं।
सभी शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है और अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
#WATCH जोधपुर (राजस्थान): बीकानेर से लौट रही लोगों से भरी एक बस फलौदी जिले के बापिनी गांव में एक खड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकरा गई। pic.twitter.com/DnDnlprNUH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2025
यह दुर्घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा, एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अनियंत्रित गति और सड़क किनारे गैर-कानूनी ढंग से वाहन खड़े करने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर सवाल खड़े कर गई है।
एक परिवार के लगभग पूरी तरह से खत्म हो जाने की यह त्रासदी लंबे समय तक याद की जाएगी।


