Homeन्यूजराजस्थान: एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, फैक्ट्री की दीवारें...

राजस्थान: एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, फैक्ट्री की दीवारें तोड़ी-गाड़ियां जलाईं

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Rajasthan Hanumangarh Violence: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण का विरोध कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई।

इस झड़प में संगरिया के विधायक अभिमन्यु पूनिया सहित 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर कार्यालय में आग लगा दी और पुलिस की कई गाड़ियों को फूंक दिया।

तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं और क्षेत्र के कई परिवार घर छोड़कर चले गए हैं।

क्यों भड़का किसानों का गुस्सा?

पूरा विवाद हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा गांव में बन रही एशिया की सबसे बड़ी अनाज आधारित एथेनॉल फैक्ट्रियों में से एक को लेकर है।

किसानों का आरोप है कि यह फैक्ट्री पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगी, पानी की कमी को बढ़ाएगी और कृषि भूमि को प्रभावित करेगी।

उनका कहना है कि इससे जल स्तर गिरेगा और खेती बर्बाद हो जाएगी।

करीब 10 महीने से चल रहे शांतिपूर्ण विरोध के बाद भी जब निर्माण कार्य जारी रहा, तो किसानों का आक्रोश बढ़ता गया।

कैसे शुरू हुआ हिंसक टकराव 

बुधवार, 10 दिसंबर को, किसानों ने एक विशाल पंचायत करने के बाद निर्माणाधीन फैक्ट्री की ओर कूच किया।

उन्होंने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की परिसर की दीवार गिरा दी और अंदर घुसकर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया।

जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो स्थिति बेकाबू हो गई।

किसानों और पुलिस के बीच पत्थरबाजी हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे।

आक्रोशित किसानों ने पुलिस की लगभग 14 गाड़ियों में आग लगा दी।

इसी दौरान कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया, जो किसानों के समर्थन में मौजूद थे, लाठीचार्ज में सिर पर चोटिल हो गए।

Rajasthan Hanumangarh violence, ethanol factory protest, farmers' movement in Rajasthan, MLA Abhimanyu Poonia injured, Rathikhera factory dispute, internet shutdown in Hanumangarh, Rajasthan farmers' news, Dune ethanol plant protest

सुरक्षा उपाय और मौजूदा हालात

घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। प्रशासन ने हिंसा को रोकने और अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।

स्थानीय स्कूल और कॉलेज भी बंद हैं।

फैक्ट्री के आसपास रहने वाले करीब 30 परिवार सुरक्षा की चिंता में अपने घर छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं।

गुरुवार को भी किसान प्रदर्शन जारी रखने और अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

- Advertisement -spot_img