Homeन्यूजहर कोई नहीं बन सकता कांग्रेस सदस्य, जाने क्या है पार्टी जॉइन...

हर कोई नहीं बन सकता कांग्रेस सदस्य, जाने क्या है पार्टी जॉइन करने के नियम

और पढ़ें

Rules for Joining Congress: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की है।

इसके अलावा भी चुनावी मौसम में कई नेता दल बदलते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते हैं कांग्रेस हर किसी को पार्टी जॉइन करने की इजाजत नहीं देती है?

कांग्रेस के संविधान के हिसाब से पार्टी के सदस्य बनने के भी नियम बने हुए हैं।

विनेशबजरंग लड़ सकते हैं चुनाव

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है, जो लंबे समय से राजनीतिक गलियारों में लगाए जा रहे थे, अब दोनों चुनावी मैदान में हाथ आजमाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक विनेश का जुलाना सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। वहीं, बजरंग के भी चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें – कांग्रेस में शामिल होते ही बोली विनेश फोगाट- ‘सड़क से संसद तक लड़ने के लिए तैयार हैं’

कांग्रेस का सदस्य बनने के नियम – 

कांग्रेस हर किसी को पार्टी जॉइन करने की इजाजत नहीं देती है। कांग्रेस के संविधान के हिसाब से कांग्रेस के सदस्य बनने के नियम है।

  • कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए पहली शर्त ये है कि वो व्यक्ति किसी भी अन्य राजनीतिक दल का सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • 31 दिसंबर 2024 तक छपे हुए मेंबर फॉर्म के जरिए या डिजिटल रुप से मेंबरशिप फीस देकर सदस्य बन सकतें हैं।
  • 1 जनवरी 2025 से कांग्रेस में डिजिटल रूप में ही सदस्य बन सकते हैं।
  • कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए 10 रुपये फीस देनी होगी, जो 5 साल तक वैलिड रहेगी।
  • मेंबरशिप की अवधि 1 जनवरी से या सदस्य के नामांकन की तिथि से अगले पांचवें साल के 31 दिसंबर तक होगी।
  • कोई भी व्यक्ति अपने स्थायी निवास स्थान या जहां वह अपना व्यवसाय करता है, उसके अलावा कहीं भी सदस्य नहीं बन सकता है।
  • अगर कोई 3 साल से कांग्रेस का सदस्य है तो ही उसे पार्टी में कोई पद दिया जाएगा।
  • किसी भी कमेटी का सदस्य बनने के बाद उस सदस्य को एक फीस देनी होगी।
  • जिला कमेटी के लिए 500 रुपये हर साल के देने होते हैं।
  • प्रदेश कमेटी के लिए 1000 रुपये हर साल के देने होते हैं।
  • राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारियों को 3000 रुपये हर साल के देने होते हैं।

फॉर्म भरते समय ये डिक्लेरेशन करना जरुरी – 

  • पार्टी जॉइन करने वाले शख्स की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • प्रमाणित खादी के कपड़े पहनने का आदि होना चाहिए यानी वो खादी के कपड़े भी पहनता हो।
  • कोई भी मादक पदार्थ, प्रतिबंधित दवाइयां या नशीले पदार्थ का सेवन ना करता हो।
  • छूआछूत में विश्वास ना करता हो और ना ही इसका अभ्यास करता हो।
  • धर्म या जाति के भेदभाव के बिना एकल समाज में विश्वास करता हो।
  • जो भी शख्स है वो धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र के सिद्धांतों की सदस्यता लेता है।
  • ये वचन लेता है कि पार्टी के आंतरिक मंच को छोड़कर, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से, खुले तौर पर या सार्वजनिक मंच पर पार्टी की नीतियों की आलोचना नहीं करेगा।
  • पार्टी जॉइन करने वाले सदस्य को एआईसीसी की पत्रिकाओं को भी लेना होगा।

ये खबर भी पढ़ें – राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल, बताई केजरीवाल का साथ छोड़ने की वजह

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October