Homeन्यूजAnil Ambani पर SEBI ने लगाया 25 करोड़ रुपये का जुर्माना और...

Anil Ambani पर SEBI ने लगाया 25 करोड़ रुपये का जुर्माना और 5 साल के लिए बाजार से हुए बैन

और पढ़ें

Manish Kumar
Manish Kumarhttps://chauthakhambha.com/
मनीष आधुनिक पत्रकारिता के इस डिजिटल माध्यम को अच्छी तरह समझते हैं। इसके पीछे उनका करीब 16 वर्ष का अनुभव ही वजह है। वे दैनिक भास्कर, नईदुनिया जैसे संस्थानों की वेबसाइट में काफ़ी समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देशगांव डॉट कॉम और न्यूज निब (शॉर्ट न्यूज ऐप) की मुख्य टीम का हिस्सा रहे। मनीष फैक्ट चैकिंग में निपुण हैं। वे गूगल न्यूज इनिशिएटिव व डाटालीड्स के संयुक्त कार्यक्रम फैक्टशाला के सर्टिफाइट फैक्ट चेकर व ट्रेनर हैं। भोपाल के माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके मनीष मानते हैं कि गांव और शहर की खबरों को जोड़ने के लिए मीडिया में माध्यमों की लगातार ज़रूरत है।

SEBI bans Anil Ambani: बाजार नियामक सेबी ने बिजनेसमैन अनिल अंबानी और 24 अन्य एंटिटीज को सिक्योरिटीज मार्केट से 5 साल के बैन कर दिया है।

इनमें रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारी भी शामिल हैं।

सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

वह अगले पांच साल तक किसी भी लिस्टेड कंपनी में निदेशक या अन्य बड़ी भूमिका में नहीं जुड़ सकेंगे।

सेबी ने ने रिलायंस होम फाइनेंस को 6 महीने के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित किया है और 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इन पर रिलायंस होम के फंड का डायवर्जन करने का आरोप था।

sebi bans on anil ambani

यह भी पढ़ें – कांग्रेस नेता के आलीशान बंगले पर चला बुलडोजर, देखने के लिए जुट गई भीड़

SEBI bans Anil Ambani: इन लोगों पर भी एक्शन –

नियामक का यह एक्शन अनिल अंबानी के साथ ही 24 अन्य निकायों के खिलाफ आया है, जिनमें रिलायंस होम फाइनेंस के कई पूर्व कार्यकारी शामिल हैं।

सभी को सेबी ने 5 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है।

नियामक का कहना है कि यह एक्शन कंपनी के फंड को इधर-उधर करने के कारण लिया गया है।

यह भी पढ़ें – साउथ एक्टर थलापति विजय ने लॉन्च किया TVK का झंडा और चुनाव चिन्ह

SEBI bans Anil Ambani: किसी लिस्टेड कंपनी में नहीं ले सकते प्रबंधकीय पद –

Anil Ambani News

बाजार नियामक ने 5 साल का प्रतिबंध लगाने के साथ ही करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अनिल अंबानी के ऊपर नियामक के द्वारा 25 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है।

सेबी ने अनिल अंबानी के ऊपर किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रबंधकीय पद लेने से भी रोक दिया है।

SEBI bans Anil Ambani: रिलायंस होम फाइनेंस पर भी पाबंदी –

नियामक के एक्शन की जद में कंपनी भी आई है। कंपनी के ऊपर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

कंपनी रिलायंस होम फाइनेंस को सिक्योरिटी मार्केट से 6 महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें – किसानों ने किया विरोध तो गाड़ी में संवाद करके चुपचाप निकल गए शिवराज सिंह चौहान

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October