Moni Nain TTE Reels: आजकल सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है।
चाहे आम इंसान हो या सरकारी कर्मचारी, हर कोई वायरल होना चाहता है। लेकिन कभी-कभी यह शौक भारी भी पड़ जाता है।
ताजा मामला भारतीय रेलवे की एक महिला टीटीई (TTE) मोनी नैन से जुड़ा है।
कौन हैं मोनी नैन?
मोनी नैन उत्तरी रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए भर्ती हुई थीं और वर्तमान में उनकी तैनाती देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है।
मोनी दिखने में काफी प्रभावशाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
लोग उन्हें अक्सर कमेंट्स में ‘सबसे सुंदर टीटीई’ कहकर बुलाते हैं।
View this post on Instagram
विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
विवाद तब शुरू हुआ जब मोनी नैन के ड्यूटी के दौरान बनाए गए वीडियो (Reels) इंटरनेट पर छाने लगे।
इन वीडियो में वह रेलवे की वर्दी पहने हुए फिल्मी गानों पर एक्ट करती नजर आती थीं।
जहां उनके फैंस इन वीडियो को पसंद कर रहे थे, वहीं यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस पर आपत्ति जताई।
यह मोहतरमा मोनी नैन हैं, जो स्पोर्ट्स कोटे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर TC के पद पर पोस्टेड हैं,
ड्यूटी के साथ साथ रील्स बनाने में एक्टिव रहती हैं
खैर जब रेलमंत्री जी ही रील में व्यस्त रहते हैं तो बाकी से क्या ही शिकायत है 🙄🙄 pic.twitter.com/B5DUl8Bd6Z
— Saral Vyangya (@SaralVyangya) February 21, 2026
रेलवे तक पहुंची शिकायत
‘झारखंड रेल यूजर्स’ नामक एक एक्स हैंडल ने मोनी का वीडियो शेयर करते हुए रेल मंत्री और डीआरएम को टैग कर दिया।
शिकायत में कहा गया कि मोनी ड्यूटी करने से ज्यादा रील्स बनाने और लाइक्स बटोरने में व्यस्त रहती हैं।
यूजर ने लिखा कि एक सरकारी कर्मचारी का इस तरह का व्यवहार ‘प्रोफेशनल’ नहीं है और यह यात्रियों के भरोसे को तोड़ता है।
She is Moni Nain, a TTE cum TC posted at New Delhi Railway Station from sports quota, but seems more active on reels than on duty.⁰Busy entertaining the internet and acting like a big influencer with “lakhs of followers” while passengers watch the show in real time…
Here’s her… pic.twitter.com/UngJgsV46m
— Jharkhand Rail Users (@JharkhandRail) February 21, 2026
रेलवे का सख्त एक्शन
शिकायत मिलते ही दिल्ली के डीआरएम (DRM) ने मामले की जांच करवाई।
रेलवे प्रशासन ने इसे सर्विस नियमों का उल्लंघन माना।
मोनी नैन को न केवल सख्त चेतावनी दी गई, बल्कि उन्हें आदेश दिया गया कि वे वर्दी में और स्टेशन परिसर के अंदर बनाए गए सभी वीडियो तुरंत डिलीट करें।
रेलवे के कड़े रुख को देखते हुए मोनी ने अपने अकाउंट से विवादास्पद वीडियो हटा लिए हैं।
This is Moni Nain, a TTE-cum-TC posted at New Delhi Railway Station, who secured her job through the sports quota.
Apart from her railway duties, she is passionate about creating reels and has built a strong Instagram following of over 350,000 people. She would often record… pic.twitter.com/djKBnZ25al
— Bharat Mata Ke Sewak (@PatrioticSoul33) February 24, 2026
यह घटना उन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक सबक है जो ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया को प्राथमिकता देते हैं। रेलवे ने साफ कर दिया है कि काम के वक्त केवल काम होना चाहिए, मनोरंजन नही।


