Homeन्यूजलाखों फॉलोअर्स और वायरल रील्स पड़े भारी: रेलवे ने मोनी नैन को...

लाखों फॉलोअर्स और वायरल रील्स पड़े भारी: रेलवे ने मोनी नैन को थमाया नोटिस, डिलीट करने पड़े सारे VIDEO

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Moni Nain TTE Reels: आजकल सोशल मीडिया का क्रेज हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है।

चाहे आम इंसान हो या सरकारी कर्मचारी, हर कोई वायरल होना चाहता है। लेकिन कभी-कभी यह शौक भारी भी पड़ जाता है।

ताजा मामला भारतीय रेलवे की एक महिला टीटीई (TTE) मोनी नैन से जुड़ा है।

कौन हैं मोनी नैन?

मोनी नैन उत्तरी रेलवे में स्पोर्ट्स कोटे के जरिए भर्ती हुई थीं और वर्तमान में उनकी तैनाती देश के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है।

मोनी दिखने में काफी प्रभावशाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 3.5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

लोग उन्हें अक्सर कमेंट्स में ‘सबसे सुंदर टीटीई’ कहकर बुलाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Moni Nain 🌙 (@moninain2)

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

विवाद तब शुरू हुआ जब मोनी नैन के ड्यूटी के दौरान बनाए गए वीडियो (Reels) इंटरनेट पर छाने लगे।

इन वीडियो में वह रेलवे की वर्दी पहने हुए फिल्मी गानों पर एक्ट करती नजर आती थीं।

जहां उनके फैंस इन वीडियो को पसंद कर रहे थे, वहीं यात्रियों और सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस पर आपत्ति जताई।

रेलवे तक पहुंची शिकायत

‘झारखंड रेल यूजर्स’ नामक एक एक्स हैंडल ने मोनी का वीडियो शेयर करते हुए रेल मंत्री और डीआरएम को टैग कर दिया।

शिकायत में कहा गया कि मोनी ड्यूटी करने से ज्यादा रील्स बनाने और लाइक्स बटोरने में व्यस्त रहती हैं।

यूजर ने लिखा कि एक सरकारी कर्मचारी का इस तरह का व्यवहार ‘प्रोफेशनल’ नहीं है और यह यात्रियों के भरोसे को तोड़ता है।

रेलवे का सख्त एक्शन

शिकायत मिलते ही दिल्ली के डीआरएम (DRM) ने मामले की जांच करवाई।

रेलवे प्रशासन ने इसे सर्विस नियमों का उल्लंघन माना।

मोनी नैन को न केवल सख्त चेतावनी दी गई, बल्कि उन्हें आदेश दिया गया कि वे वर्दी में और स्टेशन परिसर के अंदर बनाए गए सभी वीडियो तुरंत डिलीट करें।

रेलवे के कड़े रुख को देखते हुए मोनी ने अपने अकाउंट से विवादास्पद वीडियो हटा लिए हैं।

यह घटना उन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक सबक है जो ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया को प्राथमिकता देते हैं। रेलवे ने साफ कर दिया है कि काम के वक्त केवल काम होना चाहिए, मनोरंजन नही।

- Advertisement -spot_img