HomeTrending Newsसुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, पति के निधन के...

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, पति के निधन के 4 दिन बाद ली शपथ, PM ने दी बधाई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए शनिवार, 31 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा।

राज्य को अपनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिल गई है।

अजित पवार की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने शनिवार को राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी।

यह पूरा शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

पति के निधन के 4 दिन बाद ली शपथ

सुनेत्रा पवार के लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण और भावुक है।

अभी चार दिन पहले ही, 28 जनवरी को उनके पति और राज्य के कद्दावर नेता अजित पवार का बारामती में एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।

उनके निधन से पार्टी और परिवार में जो खालीपन आया, उसे भरने के लिए एनसीपी (अजित गुट) ने सुनेत्रा पवार पर भरोसा जताया।

शुक्रवार को पार्टी के प्रस्ताव को उन्होंने ‘भारी मन’ से स्वीकार किया, ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल बना रहे और राज्य के विकास कार्य न रुकें।

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार को बधाई संदेश भी मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट कर सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई दी।

राजनीतिक सफर और इस्तीफा

शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले विधान भवन में हुई एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना गया था।

हालांकि, इस समारोह में शरद पवार मौजूद नहीं थे, जो राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

Sunetra Pawar Deputy CM, Maharashtra Politics News

कौन हैं सुनेत्रा पवार?

  • 18 अक्टूबर 1963 को एक राजनीतिक परिवार में जन्मी सुनेत्रा का सार्वजनिक जीवन काफी सक्रिय रहा है।
  • 1985 में अजित पवार से विवाह के बाद उन्होंने बारामती के विकास में अहम भूमिका निभाई।
  • वे ‘एनवायर्नमेंटल फोरम इंडिया’ एनजीओ की संस्थापक हैं और ‘बारामती हाईटेक टेक्सटाइल पार्क’ के जरिए हजारों महिलाओं को रोजगार दे चुकी हैं।
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन जून 2024 में वे निर्विरोध राज्यसभा पहुंची थीं।

अब वे महाराष्ट्र सरकार में एक नई और सशक्त भूमिका में नजर आएंगी।

- Advertisement -spot_img