Homeन्यूजस्वामी प्रेमानंदपुरी ने कहा- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू महिलाएं, भारत में...

स्वामी प्रेमानंदपुरी ने कहा- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू महिलाएं, भारत में बन जाएंगे कई पाकिस्तान

और पढ़ें

Swami Premanand Puri Maharaj: उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भागवत कथा कर रहे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर प्रेमानंद के विवादास्पद कथन सामने आए हैं।

भागवत कथा के दौरान वह कहते नजर आ रहे हैं कि भारतवर्ष को हिंदू राष्ट्र घोषित करना है तो संख्या बल जरूरी है।

धिक्कारता हूं मैं हिंदुओं को और चेतावनी देता हूं कि अगर ऐसे ही रहे तो इस भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे।

जब भारत आजाद हुआ था तो वो 2 करोड़ के करीब थे, लेकिन अब 38 करोड़ के करीब पहुंच गए हैं।

जब वो संख्या बल में ज्यादा हो जाएंगे तो घर की कुंडी खटखटाएंगे और आपकी सुन्दर बहन-बेटी को ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे तो भारत देश में कई पाकिस्तान बन जाएंगे।

उज्जैन के बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबा धाम मंदिर में अर्जी वाले हनुमान 81 फीट पर महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़े के महाराज प्रेमानंद पुरी महाराज ने शुक्रवार को भागवत कथा के दौरान हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने और भारत देश में कई पाकिस्तान बनने की बात कही।

महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद पुरी ने कहा लोकतंत्र में उसी का राज होता है जिसके हाथ में वोट होता है।

यही हाल रहा तो भारत में कई पाकिस्तान बन जाएंगे। भागवत तब तक सुरक्षित है जब ये राष्ट्र सुरक्षित है।

Swami Premanand Puri Maharaj: राजनीतिक बात नहीं धर्म सरंक्षित –

इस दौरान प्रेमानंद पुरी महाराज ने कहा कि मैं व्यासपीठ पर किसी राजनीतिक दल की बात नहीं करता, परंतु मैं अपने धर्म को संरक्षित करने की बात कहता हूं।

धर्म रहेगा तो हम रहेंगे, जब वो संख्या बल में ज्यादा हो जाएंगे घर की कुंडी खटखटाएंगे और आपकी सुन्दर बहन बेटी को ले जायेंगे।

आज मेरी बात आप लोगों को बुरी लगेगी, हम संख्या बल पर घटते जा रहे हैं वो लोग बढ़ते जा रहे हैं।

Swami Premanand Puri Maharaj: शतप्रतिशत मतदान करने पर जोर –  

कथा के दौरान उन्होंने कहा की हिन्दुओं को शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए।

राष्ट्र को बचाना है तो माता को संकल्प दिलाना चाहता हूं। हर माता 4 संतान पैदा करे।

जब भारत आजाद हुआ था तो 2 करोड़ थे, अब 38 करोड़ हो गये हैं।

असम में 5 लाख रोहिंग्या बिना वीजा कागज के रह रहे हैं।

जो आज पाकिस्तान में हो रहा है वो हमारे देश में होगा। हमारी माताएं क्षत्राणी हैं, दुर्गा है रानी लक्ष्मीबाई हैं।

Swami Premanand Puri Maharaj: पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान –

प्रेमानंद पुरी इससे पहले भी इस मुद्दे पर उज्जैन में बयान दे चुके हैं।

उस दौरान भी कहा था कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए।

भारत को हिंदुस्तान बनाना है, तो कम से कम 4-4 संतान होना चाहिए।

असम में 5 लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट – वीजा नहीं है, वहां 8-8 बच्चे हो रहे हैं और हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने में लगी हैं।

यह भी पढ़ें – ‘मेहमान’ वाले बयान पर शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने मांगी माफी, कहा- ‘अतिथि शिक्षक हमारे अपने हैं’

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October