इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती: नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
उनका गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ खेलना मुश्किल है।
BCCI के एक सूत्र ने PTI को बताया कि अभिषेक को पेट के इन्फेक्शन के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
समस्या की सही जानकारी के लिए कुछ जांच की जा रही हैं।
यह अभी साफ नहीं है कि उन्हें आज डिस्चार्ज किया जाएगा या नहीं।
फिलहाल, नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना मुश्किल लग रहा है।
44 साल बाद BMC में बीजेपी का मेयर, रितु तावड़े बनीं मुंबई की निर्विरोध प्रथम नागरिक
रितु तावड़े मुंबई की 77वीं मेयर बन चुकी हैं। रितु मुंबई में मेयर का पद संभालने वाली दूसरी BJP कॉर्पोरेटर हैं।
44 साल बाद यह कुर्सी महायुति के सहयोगी बीजेपी के खाते में आई है।
पिछले 25 सालों से बीएमसी पर शिवसेना (UBT) का कब्जा चल रहा था।
बीजेपी की रितु तावड़े निर्विरोध मुंबई की मेयर नईं मेयर बनी हैं।
वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी मुंबई के नए उप- महापौर बने हैं।
इस मौके पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।
बता दें कि रितु तावड़े ने इस बार वार्ड 132 से पार्षद का चुनाव जीता है। घाडी वार्ड 5 से चुने गए हैं।
कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 9 की मौत: 25 घायल, स्कूल में 175 स्टूडेंट पढ़ते हैं
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं।
अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र है या नहीं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अपने परिवार वालों को ढूंढने के लिए बाहर निकल आए हैं, वे घर लौट जाएं।
वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस गोलीबारी के बाद अपना जर्मनी दौरा रद्द कर दिया है।
सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, हादसे वाले टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में 7 से 12 क्लास तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं।
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने बताया कि संदिग्ध एक महिला थी, जिसने स्कूल ड्रेस पहन रखी थी और उसके बाल भूरे थे।
उसका शव स्कूल के अंदर मिला। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मारी है।
MP में दिन में गर्मी बढ़ी-रातें सर्द, भोपाल समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार
मध्य प्रदेश में अब दिन गर्म होने लगे हैं। मंगलवार को भोपाल, इंदौर समेत 15 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से पार रहा। हालांकि, रातें अभी भी ठंडी है।
बीती रात 11 शहरों में टेम्पेरेचर 10 डिग्री से नीचे रहा।
मौसम विभाग ने दो दिन बाद दिन-रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान जताया है।
मंगलवार को भोपाल, इंदौर, दमोह, खजुराहो, मंडला, सागर, टीकमगढ़, बैतूल, गुना, धार, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम समेत 15 शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा।
नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 33 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार-मंगलवार की रात में शहडोल के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही।
यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पहुंच गया। कटनी के करौंदी में 5.9 डिग्री, अनूपपुर के अमरकंटक में 7.8 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, पचमढ़ी-उमरिया में 8.4 डिग्री, रीवा में 8.5 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री, मंडला में 9.1 डिग्री, दतिया में 9.5 डिग्री और नौगांव में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


