Homebreakingnewsकानपुर लेम्बोर्गिनी कांड- 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, राहुल के खिलाफ...

कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड- 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, राहुल के खिलाफ नहीं आएगा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड- अरबपति का बेटा 7 घंटे में छूटा: रिमांड की वजह नहीं बता पाई पुलिस

कानपुर में तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को टक्कर मारने वाले अरबपति कारोबारी का बेटा 7 घंटे में ही रिहा हो गया।

आरोपी के वकील अनंत शर्मा ने बताया- पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी।

जज ने पूछा कि रिमांड क्यों चाहिए, जबकि सारी धाराएं जमानती हैं?

इस पर इन्वेस्टिगेशन अफसर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए।

इसके चलते कोर्ट ने रिमांड की अर्जी खारिज कर दी। फिर 20 हजार रुपए का बेल बॉन्ड भरने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

पुलिस ने शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह 8 बजे घर के सामने से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने दावा किया था कि शिवम जांच में सहयोग नहीं कर रहा।

114 नए राफेल खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी: फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों के भारत आने पर हो सकता है सौदा

भारत की रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने गुरुवार को फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इस डील की कीमत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपए बताई जा रही है।

अब यह प्रस्ताव अंतिम मंजूरी के लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के पास भेजा जाएगा।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के 17-20 फरवरी के 3 दिवसीय भारत दौरे पर सौदा हो सकता है।

प्रस्ताव को 16 जनवरी को रक्षा खरीद बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, नए राफेल विमानों की खरीद से एयर डिफेंस और बॉर्डर एरिया में तैनाती की क्षमता मजबूत होगी।

राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है।

राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सरकार राहुल के खिलाफ सदन में उनकी स्पीच के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस नहीं लाएगी।

इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदीजी ने छाती 56 इंच की नपवाई थी। उनके खिलाफ भी प्रस्ताव आना चाहिए।

हालांकि, बीजेपी उनके (राहुल) भाषण से आपत्तिजनक हिस्से हटाने को लेकर अब भी अड़ी हुई है, क्योंकि उन्होंने अब तक अपने आरोपों को लेकर सबूत पेश नहीं किए हैं।

बीजेपी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने राहुल के बजट चर्चा के दौरान कहे गए कुछ अंशों को रिकॉर्ड से हटाने का औपचारिक नोटिस दिया है।

बांग्लादेश इलेक्शन- खुलना में झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है।

इस दौरान खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई।

BNP का कहना है कि उनकी मौत तब हुई जब जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वो पेड़ से टकरा गए।

वहीं, जमात नेता का दावा है कि मोहिबुज्जमान हंगामे के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

लेबर लॉ के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों की हड़ताल, हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे

आज यानी 12 फरवरी 2026 को 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने मिलकर भारत बंद और देशव्यापी हड़ताल बुलाई है.

उनका दावा है कि इस आंदोलन में लगभग 30 करोड़ मजदूर और किसान शामिल होंगे.

ये हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ है. किसान संगठन भारत-अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौतों का विरोध कर रहे हैं.

भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों के कामकाज पर असर पड़ सकता है, खासकर केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में, जहां यूनियन की मजबूत पकड़ है.

भारत बंद को लेकर स्कूल और कॉलेज बंद रखने का कोई राष्ट्रीय आदेश जारी नहीं किया गया है.

ज्यादातर राज्यों में स्कूल-कॉलेज खुले रह सकते हैं. हालांकि, जिन इलाकों में बंद का ज्यादा असर है, वहां स्थानीय प्रशासन सुरक्षा कारणों से छुट्टी का फैसला ले सकता है.

ईशान किशन को प्रैक्टिस करते समय चोट लगी: अभिषेक भी बीमार; नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मुकाबले से पहले बुधवार शाम आयोजित प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन चोटिल हो गए।

मीडिया रिपर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। उधर, दूसरे ओपनर अभिषेक शर्मा पहले से ही बीमारी से जूझ रहे हैं।

प्रैक्टिस के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी।

गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। टीम के फिजियो ने तुरंत उनकी जांच की। इसके बाद ईशान लंगड़ाते हुए नेट्स से बाहर चले गए।

हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन उनका सत्र ज्यादा देर तक नहीं चल सका।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फिलहाल उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है।

MP वेदर: प्रदेश में बादल छाए, दिन का तापमान कम हुआ- हल्की ठंड रहेगी

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोक्ष) और ट्रफ के असर से मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई शहरों में बुधवार को बादल रहे। जिससे दिन का तापमान कम रहा।

मौसम विभाग की माने तो अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इस वजह से बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।

इधर, अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी।

आने वाले दिनों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। साथ ही कई राज्यों में बारिश का दौर भी चल रहा है।

सिस्टम गुजरने और बर्फ पिघलने के बाद मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।

अगले कुछ दिन में तापमान में गिरावट का दौर भी देखने को मिल जाएगा। हालांकि, सर्दी तेज नहीं रहेगी।

रात में ज्यादातर शहरों में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच ही रहेगा।

- Advertisement -spot_img