HomebreakingnewsLPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन: सभी देशों को...

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन: सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन: लोकसभा की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित

लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया।

राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे।

इसके बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया।

रिजिजू के बोलते समय भी विपक्ष का हंगामा लगातार जारी रहा।

इसके बाद चेयर से संध्या राय ने चेतावनी दी, लेकिन नारेबाजी नहीं रुकी।

इसके चलते कार्रवाई को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

TMC मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाएगी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करेगी।

लोकसभा में कुल 128 विपक्षी सांसदों और राज्यसभा में 63 सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग वाले प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस प्रस्ताव पर लोकसभा में 100 सदस्यों या राज्यसभा में 50 सदस्यों के साइन होना अनिवार्य है।

LPG किल्लत पर दिल्ली में कांग्रेस का चूल्हे लेकर प्रदर्शन: MP में सिलेंडर बुकिंग ठप जैसी

अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत हो गई है।

गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है।

मध्य प्रदेश में सिलेंडर की बुकिंग ठप जैसी है। वहीं पंजाब में लाइन में लगे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

केरल में रसोई गैस की किल्लत से करीब 40% रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर है।

उधर, दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने LPG सप्लाई की बिगड़ी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विरोध जताने के लिए अपने साथ मिट्टी के चूल्हे लेकर आए थे।

सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत: अमेरिका ने 30 दिन की छूट दी

अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर के पार चली गई हैं।

इसे काबू में करने के लिए ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को भी रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दे दी है। रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हैं।

इससे पहले अमेरिका ने भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए प्रतिबंधों में ढील देने की बात कही थी।

हालांकि, इस पर भारतीय अधिकारी कह चुके हैं कि भारत तेल खरीदने के लिए किसी भी देश की इजाजत पर निर्भर नहीं है।

वहीं, ईरान चेतावनी दे चुका है कि कच्चे तेल की कीमतें 200 डॉलर के पार पहुंच सकती हैं।

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की बड़ी एयरस्ट्राइक, काबुल-कंधार समेत कई शहरों को बनाया निशाना

मिडिल ईस्ट जंग के बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है।

पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान पर बड़ी एयरस्ट्राइक है।

अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान ने काबुल-कंधार कई शहरों के निशाना बनाया है।

इसमें नागरिकों के घर बर्बाद हो गए। कई महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है।

ये हमले रमजान के आखिरी दिनों में हुए हैं।

अफगान प्रशासन ने बड़ा दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने देश के कई इलाकों में हवाई हमले किए।

‘जिंदा हैं पर कोमा में है’, ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का दावा

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है।

उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि मोजतबा मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल भी हैं।

वहीं ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि 28 फरवरी 2026 को हुए अमेरिका और इजरायल के हमले में मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी: MP में आज से लू का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का भी अलर्ट है।

हिमाचल में 24 घंटे में तापमान 8°C कम हुआ। वहीं, सोलन में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी हुई है। आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

इधर देहरादून में अधिकतम तापमान 34.1°C रहा, यहां गर्मी से लोग परेशान हैं।

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में अधिकतम तापमान 39-41°C के बीच रहा।

सबसे ज्यादा 39.4 बाड़मेर में रहा। राज्य के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश में आज से हीटवेव का अलर्ट है। नर्मदापुरम में दिन का अधिकतम तापमान 40.2°C और 10 शहरों में तापमान 38°C से ज्यादा रहा।
- Advertisement -spot_img