HomebreakingnewsTOP NEWS: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर समेत 4...

TOP NEWS: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर समेत 4 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाले शूटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को हरियाणा में मिली कामयाबी

मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को बड़ी कामयाबी मिली है।

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने हरियाणा से शूटर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा पुलिस की एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ ने मुंबई पुलिस के साथ मिलकर यह संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान 4 आरोपियों को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितिक यादव (निवासी बहाबीजौली, जिला आगरा), दीपक (निवासी सेक्टर-45 सादरपुर, नोएडा), सनी (निवासी बहाबीजौली, आगरा) और सोनू (निवासी बहाबीजौली, आगरा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर है, जबकि बाकी उसके मददगार बताए जा रहे हैं।

MP विधानसभा बजट सत्र की हंगामेदार शुरुआत

मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से हंगामेदार शुरुआत हुई।

कार्यवाही के प्रारंभ में संपूर्ण छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, जिसके बाद कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपने संबोधन में सरकार की विकास उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलावों का उल्लेख किया।

 सदन में विभिन्न हस्तियों और नेताओं के निधन पर पक्ष-विपक्ष के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

राजस्थान में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग, 8 लोगों की मौत

राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं।

1 मजदूर अब भी फंसा है। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

हादसा खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ।

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है।

खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

यूपी में दर्दनाक हादसा, पेट्रोल पंप का हाईमास्ट पोल गिरने से सपा नेता की मौ

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में समाजवादी पार्टी के नेता लाल बहादुर यादव की मौत हो गई.

ये हादसा बाबूगंज बाजार के पास उस समय हुआ, जब एक पेट्रोल पंप पर हाईमास्ट लाइट पोल लगाया जा रहा था.

अचानक भारी पोल गिरकर लाल बहादुर यादव की कार पर आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा चिलबिला–अमेठी मार्ग पर हुआ.

एमपी में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में बादल छाएंगे

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से ग्वालियर, चंबल-सागर के साथ उज्जैन संभाग में भी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और नीमच में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल और इंदौर में बादल छा सकते हैं।

रविवार को प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर दिखने को मिला।

खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया, तो दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, रायसेन, रतलाम, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सतना और उमरिया में पारा 30 डिग्री या इससे अधिक रहा।

फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। इससे फसलों को खासा नुकसान हुआ था।

- Advertisement -spot_img