राज्य सभा में आज 37 सांसदों का कार्यकाल हो रहा खत्म, PM मोदी ने कहा- राजनीति में कोई पूर्ण विराम नहीं होता
राज्यसभा में बुधवार को पीएम मोदी ने रिटायर हो रहे 37 सांसदों के लिए विदाई भाषण दिया।
उन्होंने कहा, इस सदन में जो भी सदस्य विदाई ले रहे हैं। कुछ सदस्य ऐसे हैं, जिनको सदन के दरम्यान ही विदाई मिल रही है।
ये जाने वाले माननीय सदस्यों का योगदान है। मैं कहूंगा कि आदरणीय देवगौड़ाजी खड़गे, शरद पवार ऐसे लोग हैं, जिनके जीवन की आधे से ज्यादा उमर संसदीय कार्यप्रणाली में रही है।
उन्होंने कहा कि इतने लंबे अनुभव सदस्यों को सीखने चाहिए। समाज में जो जिम्मेदारी रही है। उसके प्रति समर्पित रहना ये इनसे सीखने जैसा है। मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा । इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता।
ईरान ने मोसाद के जासूस को फांसी दी: इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक
ईरान में एक आदमी को इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी के आरोप में फांसी दी गई है।
तसनीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उसने देश के संवेदनशील इलाकों की तस्वीरें और अहम जानकारी मोसाद को भेजी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पिछले साल जून में सवजबलाघ शहर से गिरफ्तार किया गया था, जब ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन का युद्ध चल रहा था। से स्वीडन में ऑनलाइन भर्ती किया गया था और एक ट्रैवल लिंक के जरिए उससे संपर्क किया गया था।
इसी बीच ईरान ने अपने बड़े नेता अली लारिजानी की मौत के बाद इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल अटैक किया है।
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसने इजराइल पर ‘खोर्रमशहर-4’ जैसी मिसाइल दागी है।
इजराइल का कहना है कि उसने कई मिसाइलों को हवा में रोक लिया, लेकिन कुछ शहरों में मलबा गिरने से हादसे हुए हैं जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई।
भोपाल की जेके यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी
भोपाल की जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
बीडी और डीएस की टीम सहित पुलिस मौके पर है। कॉलेज कैंपस के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
मेल करने वाले ने कॉलेज परिसर में करीब 21 बम रखे होने की धमकी दी है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल आईडी पर यह मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें लिखा है कि इस्लामी समय अनुसार जौहर की नमाज के बाद (दोपहर 1:30 बजे) कॉलेज में सीरियल ब्लास्ट होंगे।
धमकी का मेल मिलने के बाद जेके अस्पताल की दोनों बिल्डिंगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
दिल्ली में भीषण अग्निकांड, पालम क्षेत्र में आग लगने से 6 लोगों की मौत
दिल्ली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। पालम में एक इमारत में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई।
प्रशासन ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। सूचना पर करीब 30 दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अभी, कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
#UDPATE | As per Delhi Police six people have died in the fire incident. https://t.co/M5sIbrg1hy
— ANI (@ANI) March 18, 2026
इंदौर में EV चार्जिंग से आग- 8 मौतें, 4 घायल: बिजली सप्लाई बंद होने से घर के डिजिटल लॉक नहीं खुले
इंदौर में इलेक्ट्रिक कार (टाटा पंच) में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिसने तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी गर्भवती बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।
मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे।
घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।
पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया।
धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
यूपी-दिल्ली छोड़कर पूरे देश में आज बारिश का अलर्ट: MP के 13 जिले भीगेंगे
देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले का दौर जारी है।
इस वजह से मौसम विभाग ने आज पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हिमाचल और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।
इधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को भी बर्फबारी हुई। कठुआ के सरथल, हिमाचल के कुल्लू और लाहौल स्पीति में बर्फबारी जारी है।
मेघालय में भी खराब मौसम का असर देखने को मिला। रीभोई में तेज आंधी और भारी बारिश से 1028 घरों को नुकसान हुआ है। करीब 5000 लोग प्रभावित हुए हैं।
