HomebreakingnewsTOP NEWS: एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, भागीरथपुरा कांड...

TOP NEWS: एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन, भागीरथपुरा कांड पर विपक्ष ने मंत्री का इस्तीफा मांगा

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन: भागीरथपुरा कांड पर विपक्ष ने मंत्री का इस्तीफा मांगा

मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है।

कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “ख्याली पुलाव” करार दिया।

सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा।

स्थिति न संभलने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।

इस बीच कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करते रहे।

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर की घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की मर्यादा बनाए रखने की अपील की और सदस्यों से कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन सिंघार अपनी मांग पर अड़े रहे और हंगामा जारी रहा।

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स: एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे।

गेट्स फाउंडेशन ने इसकी जानकारी दी।

फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर बना रहे।

फाउंडेशन ने बताया कि समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे।

अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं।

बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है।

इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे।

AI Summit 2026: भारत की 3 कंपनियों ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल और ऐप

दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और इस दौरान दुनियाभर से आए मेहमानों को संबोधित भी किया।

इस दोरान भारत की 3 कंपनियों ने अपने AI मॉडल और ऐप लॉन्च किए।

रात के करीब 9 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी समिट में रहेंगे और मेहमानों के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों में बम होने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल

नोएडा में CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 12 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिलने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गए.

स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम रखे होने की चेतावनी भरे ईमेल भेजे गए.

ईमेल में परिसर में विस्फोटकों की मौजूदगी का दावा किया गया था.

रिपोर्ट में 12 से ज्यादा निजी और नामी स्कूलों का जिक्र है. सूची सार्वजनिक नहीं की गई है.

नोएडा पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. इसके अलावा बम स्कवॉयड दस्ता और स्निफर डॉग्स की यूनिटों को तैनात किया गया.

स्कूलों को खाली कराया गया, छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया.

MP के 20 जिलों में बारिश: उत्तराखंड में बर्फबारी, राजस्थान में ओले गिरे

मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई।

हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।

राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे।

वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

- Advertisement -spot_img