महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, डिप्टी CM देवड़ा के बंगले का घेराव करने जा रही थीं
एमपी की मोहन सरकार के आम बजट में महिलाओं को महंगाई से राहत न मिलने के विरोध में महिला कांग्रेस आज डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करने निकली है।
भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कार्यकर्ता कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया के नेतृत्व में इकट्ठी हुई हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर महिला कांग्रेस ने वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का पुतला जलाया।
इस दौरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोका।
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने एक हाथ ठेले पर स्कूटी और गैस का सिलेंडर रखा है।
महिलाओं का कहना है कि बजट में महिलाओं को राहत नहीं मिली है।
खोखला बजट पेश करके महिलाओं और मध्य प्रदेश के आम नागरिकों से धोखा किया गया है।
बिहार विधानसभा स्पीकर समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस
बिहार में स्पीकर समेत 42 विधायकों को पटना हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है.
मिली जानकारी के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप में नोटिस जारी किया गया है.
विधायकों पर वोट चोरी और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप हैं.
वहीं, जीते हुए विधायकों के खिलाफ हारे हुए पक्ष और विपक्ष के उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दर्ज कराई थी.
जिस पर पटना हाईकोर्ट ने सभी जीते हुए विधायकों को नोटिस जारी करके जवाब तलब किया है.
एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन: भागीरथपुरा कांड पर विपक्ष ने मंत्री का इस्तीफा मांगा
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन है।
कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “ख्याली पुलाव” करार दिया।
सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा।
स्थिति न संभलने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।
इस बीच कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करते रहे।
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर की घटना को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की मर्यादा बनाए रखने की अपील की और सदस्यों से कार्यवाही चलने देने का अनुरोध किया, लेकिन सिंघार अपनी मांग पर अड़े रहे और हंगामा जारी रहा।
AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स: एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला
माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे।
गेट्स फाउंडेशन ने इसकी जानकारी दी।
फाउंडेशन ने कहा कि यह फैसला काफी सोच-विचार के बाद लिया गया है ताकि समिट का पूरा ध्यान अपनी प्राथमिकताओं पर बना रहे।
फाउंडेशन ने बताया कि समिट में बिल गेट्स की जगह अब अंकुर वोरा फाउंडेशन का पक्ष रखेंगे।
अंकुर वोरा गेट्स फाउंडेशन के अफ्रीका और भारत कार्यालयों के प्रेसिडेंट हैं।
बिल गेट्स के समिट से हटने से वजह अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आए उनके नाम को बताया जा रहा है।
इन गुप्त दस्तावेजों को हाल ही में जारी किया गया है। एपस्टीन पर यौन अपराधों और नाबालिगों की तस्करी के गंभीर आरोप थे।
AI Summit 2026: भारत की 3 कंपनियों ने लॉन्च किए अपने AI मॉडल और ऐप
दिल्ली में भारत मंडपम में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी ने समिट का उद्घाटन किया और इस दौरान दुनियाभर से आए मेहमानों को संबोधित भी किया।
इस दोरान भारत की 3 कंपनियों ने अपने AI मॉडल और ऐप लॉन्च किए।
रात के करीब 9 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी समिट में रहेंगे और मेहमानों के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi, French President Emmanuel Macron, Brazilian President Luiz Inácio Lula da Silva, Bhutan Prime Minister Tshering Tobgay, Crown Prince of Abu Dhabi HH Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of Sri Lanka, Anura Kumara… pic.twitter.com/HkJjdptdCH
— ANI (@ANI) February 19, 2026
नोएडा में करीब एक दर्जन स्कूलों में बम होने की धमकी, खाली कराए गए स्कूल
नोएडा में CBSE की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान 12 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिलने से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गए.
स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम रखे होने की चेतावनी भरे ईमेल भेजे गए.
ईमेल में परिसर में विस्फोटकों की मौजूदगी का दावा किया गया था.
रिपोर्ट में 12 से ज्यादा निजी और नामी स्कूलों का जिक्र है. सूची सार्वजनिक नहीं की गई है.
नोएडा पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. इसके अलावा बम स्कवॉयड दस्ता और स्निफर डॉग्स की यूनिटों को तैनात किया गया.
स्कूलों को खाली कराया गया, छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया.
MP के 20 जिलों में बारिश: उत्तराखंड में बर्फबारी, राजस्थान में ओले गिरे
मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है।
एक दिन पहले 11 से ज्यादा जिलों में दिनभर रुक-रुककर बारिश हुई।
हरियाणा के हिसार समेत कई इलाकों में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।
राज्य के भिवानी और रेवाड़ी में बुधवार दोपहर को हल्की बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे।
वहीं उत्तराखंड के देहरादून सहित पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।


