HomebreakingnewsTOP NEWS: AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्राजील के प्रेसिडेंट से...

TOP NEWS: AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, ब्राजील के प्रेसिडेंट से मिले पीएम मोदी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

AI समिट में कांग्रेस का प्रदर्शन, आज BJP सड़कों पर: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी

कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘कांग्रेस-राहुल गांधी=गद्दार’, ‘देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे’ के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं।

गुजरात के सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस का पुतला जलाया। जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

दरअसल, 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी से मिले ब्राजील के प्रेसिडेंट: राष्ट्रपति भवन में ग्रैंड वेलकम, बैठक जारी

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। दोनों लीडर्स के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बैठक शुरू हो गई है।

यह मुलाकात दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौते (ट्रेड डील) को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जिसमें क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ्स, डिफेंस, एनर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे क्षेत्रों पर खास फोकस है।

लूला प्रधानमंत्री मोदी के न्योते पर भारत आए हैं। वे 18-22 फरवरी तक भारत के राजकीय दौरे पर हैं।

भारत-ब्राजील संबंधों पर लुला ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सिर्फ 15 अरब डॉलर है, जिसे 30-40 अरब तक बढ़ाना चाहिए।

वे 260 ब्राजीलियाई व्यवसायियों के साथ आए हैं ताकि अंतरिक्ष, रक्षा, फार्मा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी हो।

दिल्ली में बड़े आतंकी धमाके का अलर्ट, चांदनी चौक और लाल किला को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

होली से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है।

गत नवंबर में लाल किला के पास धमाके के बाद एक बार फिर दिल्ली में ब्लास्ट की हलचल तेज हो गई है।

खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा लाल किला, चांदनी चौक और प्रमुख मंदिरों को IED धमाकों से निशाना बनाने की फिराक में है।

खुफिया सूत्रों की मानें तो लश्कर के आतंकी लाल किले और चांदनी चौक के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं।

आतंकियों के निशाने पर खासकर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर भी है। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला है, वैसे ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ट्रम्प ने सभी देशों पर 10% नया टैरिफ लगाया: 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने पिछला आदेश रद्द किया

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया है।

उन्होंने शुक्रवार को एक आदेश पर हस्ताक्षर कर इसे लागू कर दिया है। यह टैरिफ 24 फरवरी को आधी रात से लागू होगा।

इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को अवैध बताते हुए रद्द कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद को है।

हालांकि, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया ब्रिटेन, भारत और यूरोपीय यूनियन समेत अमेरिका के साथ व्यापार समझौते करने वाले देशों को अब 10% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। यानी कि भारत पर अब टैरिफ 18% की जगह घटकर 10% रह जाएगा।

ट्रम्प बोले-भारत के साथ ट्रेड डील में कोई बदलाव नहीं: वो टैरिफ देंगे, हम नहीं

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले और ट्रम्प के दोबारा नए टैरिफ के ऐलान के बाद भारत-यूएस ट्रेड डील पहले की तरह रहेगी।

ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि, भारत के साथ होने जा रहे समझौते पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यह पहले की तरह आगे बढ़ेगा।

दरअसल शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ रद्द करने के फैसले के 3 घंटे के अंदर डोनाल्ड ट्रम्प ने दुनियाभर पर 10% ग्लोबल टैरिफ लगा दिया।

भारत के साथ डील में यह अतिरिक्त टैरिफ शामिल होगा, या पहले से तय 18% में ही एडजस्ट किया जाएगा। इस पर ट्रम्प ने कोई बयान नहीं दिया।

बस-वैन में आमने-सामने की भिड़ंत, 5 की मौत: भिंड में नेशनल हाईवे पर गाड़ी के परखच्चे उड़े

भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए।

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह पिचक गई। उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एम्बुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया।

सोमवार तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सलीम खान: मुलाकात के बाद एजाज खान ने दिया हेल्थ अपडेट

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी।

हालांकि, उसके बाद कथित तौर पर परिवार की ओर से कोई मेडिकल अपडेट पब्लिक न करने की बात कही गई, जिसके बाद उनकी हेल्थ को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया।

वहीं, एक रिपोर्ट में शुक्रवार को दावा किया गया कि एक्टर एजाज खान ने सलीम खान से मुलाकात के बाद बताया कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

सलीम खान फिलहाल ICU में हैं और सब ठीक रहा तो सोमवार तक वह डिस्चार्ज हो जाएंगे।

रणवीर सिंह धमकी मामले में एक्शन: लॉरेंस गैंग के सदस्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर उगाही की धमकी देने के मामले में लॉरेंस गैंग के संदिग्ध सदस्य हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है।

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के फोन नंबर पर व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए धमकी मिली थी।

मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

पुलिस ने पुष्टि की कि वॉयस नोट भेजने में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया गया, ताकि भेजने वाले की नेटवर्क पहचान और लोकेशन छिपाई जा सके।

धमकी भरे ऑडियो क्लिप को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया है।

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। शुक्रवार को देश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

वहीं शनिवार को बादल छाए हुए हैं। नए सिस्टम की वजह से 23 और 24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा।

प्रदेश में 3 दिन से आंधी-बारिश वाला मौसम है। कुछ जिलों में ओले भी गिरे हैं।

24 घंटे के दौरान भोपाल, रतलाम, मंदसौर, शाजापुर, धार, इंदौर, रायसेन, उज्जैन, सागर, छतरपुर, शाजापुर समेत 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।

अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

22 फरवरी- बारिश का अलर्ट नहीं है। इस दिन बादल जरूर छाए रह सकते हैं।

23 फरवरी- दक्षिणी हिस्से में सिस्टम के असर की वजह से बारिश होने का अनुमान है।

- Advertisement -spot_img