Homebreakingnewsमथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पंजाब में मंत्री का नाम...

मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा: पथराव में पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा

मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे।

बाबा के एक साथी ने दावा किया- रविवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश था।

ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया।

बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली।

देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई।

आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर हाईवे जाम कर दिया।

हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े।

इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब में मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया: CM ने मिनिस्टर का इस्तीफा लिया

पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली है।

उन्होंने इस कदम के पीछे आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने जहर निगलने से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

इसे लेकर शिरोमणि अकाली दल के नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

उन्होंने कहा कि DM ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया है।

इस घटना का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री का इस्तीफा ले लिया है। साथ ही चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बताया जा रहा है कि गगनदीप सिंह रंधावा अमृतसर और तरनतारन में अपनी सेवाएं दे रहे थे। घटना के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ट्रंप ने ईरान के साथ किया सीजफायर से इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान चर्चाओं में बना हुआ है.

बीते शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे युद्ध में सीजफायर नहीं चाहते हैं.

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट समय आने पर खुद ही खुल जाएगा और अगर चीन इसमें शामिल हो जाए तो यह अच्छा होगा.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत की.

इस दौरान ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता पाने के लिए बहुत मदद की जरूरत है. अगर चीन और जापान जैसे देश इसमें शामिल हों जाए तो और भी अच्छा होगा.

अमेरिका की ईरानी तेल खरीद पर 30 दिन की छूट: भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहेंगे

ट्रम्प प्रशासन ने ईरानी तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में 30 दिन की छूट दी है।

ये छूट केवल समुद्र में मौजूद ईरानी तेल के टैंकरों की खरीद के लिए है।

अमेरिकी ट्रेजरी मिनिस्टर स्कॉट बेसेंट ने इसकी घोषणा की। ट्रेजरी विभाग की वेबसाइट के मुताबिक यह छूट 20 मार्च से 19 अप्रैल के लिए है।

ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ाने और कीमतों को काबू में रखने के लिए ऐसा किया गया है।

अमेरिका-इजराइल की ईरान के साथ चल रही जंग की वजह से क्रूड की कीमतें 110 डॉलर के पार निकल गई है।

28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले ये 70 डॉलर के करीब थी।

स्कॉट बेसेंट ने कहा कि दुनिया के लिए इस मौजूदा सप्लाई को अस्थायी रूप से खोलकर ग्लोबल मार्केट में लगभग 14 करोड़ बैरल तेल तेजी से आएगा।

इससे दुनियाभर में ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ेगी और सप्लाई पर जो अस्थायी दबाव बना है, उसे कम करने में मदद मिलेगी।

जयपुर में आज नामी उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन: निवेश का देंगे न्यौता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर के आईटीसी राजपूताना में नामी उद्योगपतियों के साथ एमपी में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

‘इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्यप्रदेश’ में राज्य की नीतिगत स्पष्टता, प्रशासनिक तत्परता और निवेश समर्थक दृष्टिकोण के बारे में उद्योगपतियों को अवगत कराया जाएगा।

जयपुर में होने वाले सेशन में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीति, क्षेत्रवार प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता, अधोसंरचना विस्तार, लॉजिस्टिक नेटवर्क, कौशल विकास तंत्र और त्वरित स्वीकृति प्रणाली का प्रजेंटेशन किया जाएगा।

प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राघवेन्द्र कुमार सिंह राज्य में उपलब्ध निवेश अवसरों की जानकारी देंगे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योग जगत के साथ सीधे संवाद में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करेंगे और बताएंगे कि मध्यप्रदेश निवेश के लिए स्थिर नीति वातावरण, पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध निर्णय व्यवस्था कर रहा है।

वे निवेश को रोजगार सृजन, कौशल उन्नयन और औद्योगिक विस्तार से जोड़ने की राज्य की प्रतिबद्धता बताएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

MP-राजस्थान में ओले गिरे; दिल्ली में लौटी सर्दी, 7 दिन लू से राहत

मार्च का पहला पखवाड़ा सूखा रहा, कई राज्यों में लू चली और तापमान 42 डिग्री तक पहुंचा। लेकिन दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम पलट गया।

देशभर में कई सिस्टम बनने से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश-ओले गिर रहे हैं।

जिससे तापमान गिरकर 20 डिग्री रह गया है। दिल्ली में शनिवार को कोहरा छाया रहा, तापमान 13°C पहुंच गया।

IMD ने शनिवार को देश के पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी है।

इनमें ओडिशा-बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है।

इस बीच, दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जबकि केरल, तटीय कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है।

- Advertisement -spot_img