मिडिल ईस्ट संकट से दुनिया को मिलेगी राहत? 5 दिन ईरान पर नहीं होगा कोई हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान से अब ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मिडिल ईस्ट में युद्ध का संकट खत्म हो सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को फिलहाल टाल दिया है।
ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि रक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर सभी सैन्य हमलों को 5 दिनों के लिए रोक दिया जाए।
ट्रम्प ने कहा कि अगर बातचीत सफल रहती है, तो मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है।
US President Donald Trump posts on Truth Social, “…I have instructed the Department of War to postpone any and all military strikes against Iranian power plants and energy infrastructure for a five day period, subject to the success of the ongoing meetings and discussions” pic.twitter.com/N3Bavc4ylv
— ANI (@ANI) March 23, 2026
प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज ढहा, 4 की मौत: 20 लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई।
मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। प्रशासन 5 जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है।
एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर हैं।
अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। 4 की मौत हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी मौतों की पुष्टि नहीं की है।
हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। करीब 1 किलोमीटर तक गैस की बदबू फैल चुकी है। ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा (रुमाल, गमछा) बांधे हुए हैं।
पंजाब में अफसर सुसाइड केस में पूर्व मंत्री भुल्लर अरेस्ट: शाह ने CBI जांच कराने का आश्वासन दिया था
पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है।
DCP ने कहा- भुल्लर को कोर्ट में कल पेश करेंगे। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है।
पुलिस ने भुल्लर को अभी तक थाना मंडी गोविंदगढ़ से बाहर नहीं निकला है। बताया जा रहा कि पुलिस रात को अमृतसर लेकर आएगी।
इधर, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है।
DCP ने बंद कमरे में परिवार के साथ बात की। परिवार अभी सीबीआई जांच की मांग और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग कर रहा है।
DCP परिवार से गगनदीप का मोबाइल भी लेना चाहते थे। DCP ने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। लेकिन परिवार ने देने से मना कर दिया।
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर प्लेन-ट्रक की टक्कर, दोनों पायलट की मौत: 72 यात्री सवार थे
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात (स्थानीय समयानुसार) एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के समय रनवे पर फायर ट्रक से टकरा गया। इससे विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह तबाह हो गया।
हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो लोग घायल हुए हैं। जैज एविएशन के मुताबिक, यह फ्लाइट मॉन्ट्रियल से आ रही थी। CRJ-900 विमान में कुल 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे।
टक्कर के तुरंत बाद रनवे 4 को बंद कर दिया गया। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू करते हुए सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए गए और आने वाली उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने विमान और ग्राउंड वाहन दोनों को रुकने के लिए कहा था और स्टॉप-स्टॉप चिल्लाता रहा, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई।
फ्लाइट लैंडिंग के बाद रनवे पर करीब 130 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान के आगे के हिस्से में नुकसान और कॉकपिट उठा हुआ दिखाई दे रहा है।
🚨#BREAKING: A Mass casualty incident has been declared after a jet had collided with a fire truck numerous injuries have been reported ⁰⁰
At this time, emergency crews and officials have declared a mass casualty incident after a jet collided with a… pic.twitter.com/iLYioAbXoi
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) March 23, 2026
2011 की जनगणना के आधार पर होगा लागू महिला आरक्षण एक्ट, लोकसभा की सीटें बढ़कर होंगी 816
महिला आरक्षण कानून को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार इस कानून को जल्द से जल्द लागू करने के लिए 2011 की जनगणना को आधार बना सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए ढांचे के तहत, लोकसभा में सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 816 हो सकती है, जिनमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं दोनों में महिलाओं के लिए 33 परसेंट रिजर्वेशन के लिए महिला रिजर्वेशन एक्ट 2023 में पास हुआ था. लेकिन डिलिमिटेशन का काम पेंडिंग होने की वजह से इसे अभी तक लागू नहीं किया गया है.
2023 में पारित मूल कानून में प्रावधान था कि आरक्षण नई जनगणना और परिसीमन के बाद ही प्रभावी होगा. हालांकि, सरकार अब इस प्रक्रिया में तेजी लाना चाहती है और मौजूदा बजट सत्र में ही कानून में संशोधन के लिए बिल ला सकती है.
आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत: करीना बोलीं- फिलहाल कोई योजना नहीं
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में चल रही खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा है कि लीजेंडरी आरके स्टूडियो के फिर से शुरू होने का कोई प्लान अभी तक तय नहीं हुआ है।
अभिनेत्री ने बताया कि यह चर्चा केवल अफवाह है और फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक करीना ने कहा कि उनके परिवार में कुछ समय पहले यह बात चर्चा में आई थी, लेकिन सभी ने इसे तुरंत यह मान लिया कि यह नहीं हो रहा है।
उन्होंने कहा कि लोग सच में आरके स्टूडियो को फिर से देखने की चाहत रखते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव फाइनल नहीं हुआ है।
विशाल ददलानी ने धुरंधर 2 पर कसा तंज: नोटबंदी वाले सीन पर सवाल उठाए
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के बीच सिंगर विशाल ददलानी ने फिल्म की आलोचना की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए आदित्य धर के निर्देशन पर निशाना साधा है।
विशाल ददलानी ने फिल्म में दिखाए गए नोटबंदी के मुद्दे पर लिखा फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं। फिल्म मनोरंजन के लिए देखिए, लेकिन जानकारी सही सोर्स से लीजिए। यह याद रखना जरूरी है कि फिल्म सिर्फ मनोरंजन है, फैक्ट्स तो फैक्ट्स ही होते हैं, चाहे कुछ भी हो जाए।”

दरअसल, फिल्म में साल 2016 की नोटबंदीको एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म के मुताबिक, यह पीएम का ‘ऑपरेशन ग्रीन लीफ’ नाम का एक सीक्रेट मिशन था, जिसका मकसद दाऊद इब्राहिम और जावेद खनानी के 60,000 करोड़ रुपये के नकली नोटों के नेटवर्क को तबाह करना था।
फिल्म में दिखाया गया है कि इस फैसले से आतंकी फंडिंग पूरी तरह बर्बाद हो गई।
