PM मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे: इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पत्नी के साथ एयरपोर्ट पर रिसीव किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंच गए हैं।
इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया।
इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी 9 साल बाद इजराइल यात्रा पर गए हैं। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे।
Welcome to Israel my dear friend @narendramodi 🇮🇱🙏🇮🇳 pic.twitter.com/AnRtceD9Ci
— Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו (@netanyahu) February 25, 2026
PM मोदी आज नेतन्याहू के साथ प्राइवेट बातचीत करेंगे।
इसके अलावा वे आज इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।
इसके अलावा वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।
A LOOK BACK: From historic visits to warm moments of friendship, Prime Minister Netanyahu and Prime Minister Modi have built a remarkable partnership.
🇮🇱🤝🇮🇳 Looking forward to welcoming you back, @PMOIndia @narendramodi. pic.twitter.com/jpCjMR8B9M
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) February 24, 2026
संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक की खबर गलत: परिवार ने बताया- वह पूरी तरह स्वस्थ
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को लेकर हाल ही में खबरें आईं कि उन्हें हार्ट अटैक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इन खबरों को गलत बताते हुए बुधवार को उनके परिवार ने बयान जारी कर कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और सिर्फ रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल गए थे।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मंगलवार को उनके 63वें जन्मदिन के दिन भंसाली को हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
परिवार की तरफ से कहा गया, “संजय लीला भंसाली बिल्कुल ठीक हैं। वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।”
शंकराचार्य के लिए काशी-आगरा समेत कई शहरों में प्रदर्शन, अविमुक्तेश्वरानंद बोले- हिंदुत्व खतरे में है
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस पिछले तीन दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है।
पुलिस उनसे पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस फिलहाल शंकराचार्य से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।
बुधवार को शंकराचार्य ने एक बार फिर मीडिया से बात की।
उन्होंने कहा, “हिंदुत्व खतरे में है। जब केवल ड्रेस पहनकर लोग खुद को हिंदू बताने लगेंगे और बार-बार हिंदू-हिंदू कहेंगे, तो हिंदू को खतरा होना स्वाभाविक है। हिंदुत्व को हिंदुओं के बीच घुस आए ऐसे लोगों से खतरा है, जो वास्तव में हिंदू नहीं हैं, बल्कि दिखावे के लिए खुद को हिंदू बताते हैं।”
दूसरी तरफ वाराणसी-आगरा समेत कई शहरों में शंकराचार्य के समर्थन और भाजपा के विरोध में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस ने शंख बजाकर प्रदर्शन किया।
ट्रंप ने भारत को दिया तगड़ा झटका, सोलर पैनलों पर लगाया 126% टैरिफ
अमेरिका ने एक बार फिर भारत को बड़ा झटका दिया है।
सोलर पैनलों पर 126% की शुरुआती टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी ट्रंप का यह फैसला अहम माना जा रहा है।
हाल ही में, ट्रंप के भारी फैसले पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद ट्रंप ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था।
अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि भारत ने अपने निर्माताओं को गलत तरीके से सब्सिडी (आर्थिक मदद) दी।
अमेरिका का आरोप है कि इससे वे सस्ते उत्पाद बेचकर अमेरिकी कंपनियों को नुकसान पहुंचा रहे।
अमेरिका में बर्फीले तूफान से 11 हजार फ्लाइट रद्द: 5 लाख घरों की बिजली गुल
अमेरिका में भीषण तेज हवाओं और भारी बर्फबारी के कारण एयरपोर्ट पर रनवे बंद करने पड़े और कई जगह उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी है।
यहां रविवार से मंगलवार के बीच 11,055 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं।
सिर्फ सोमवार को ही करीब 5,600 से 5,700 उड़ानें कैंसिल हुईं, जो देशभर की उड़ानों का लगभग 20% था।
नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक, रोड आइलैंड और मैसाचुसेट्स के कुछ हिस्सों में लगभग 37 इंच तक बर्फ गिरी।
बर्फबारी की वजह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में 6 लाख से ज्यादा घरों की बिजली चली गई।
सोमवार शाम तक 5 लाख 19 हजार 232 घर और ऑफिस बिना बिजली के थे।
भारी बर्फबारी के कारण द बोस्टन ग्लोब अपने 153 साल के इतिहास में पहली बार अखबार नहीं छाप सका क्योंकि कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस तक नहीं पहुंच पाए।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे महाकाल पहुंची: नंदी हाल से दर्शन कर आशीर्वाद लिया
महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह करीब 10 बजे राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दर्शन करने पहुंचीं।
इस दौरान उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर में दर्शन व्यवस्था की तारीफ भी की।
नंदी हाल में नंदी का पूजन कर बाबा महाकाल को जल अर्पित किया।
मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल एवं सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी ने सिंधिया का स्वागत एवं सत्कार किया गया।
इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा: आज श्रीलंका-न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला
इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में एंट्री की।
2010 और 2022 की चैंपियन टीम ने लगातार पांचवें एडिशन के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका।
टीम को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के हारने की दुआ भी करनी होगी।
अरिजीत सिंह की आमिर के साथ काम करने पर सफाई: पहले किया था प्लेबैक सिगिंग छोड़ने का ऐलान
अरिजीत सिंह ने जनवरी में प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म एक दिन के लिए गाना गाया।
ऐसे में एक्टर के बदलते फैसले पर सवाल उठाए गए और उनकी आलोचना की गई।
ऐसे में सिंगर ने अब खुद इस पर सफाई दी है।
अरिजीत सिंह ने मंगलवार को आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा है, यह मैसेज सिर्फ मेरे लिस्नर्स के लिए है। अगर आप मेरे गाने नहीं सुनते हैं, तो कृपया इसे न पढ़ें और आगे बढ़ जाएं।
आगे अरिजीत ने लिखा है, ‘हालांकि मैंने नए काम लेना बंद कर दिया है, लेकिन मेरे पास अभी भी बहुत सारे गाने बाकी हैं जिन्हें पूरा करना है। मुझे अभी कई गाने पूरे करने होंगे। लोगों को समझाने में मत पड़िए, आप कितनी बार समझाएंगे? मेरे कई गाने अभी अधूरे हैं, और वे तब तक रिलीज होते रहेंगे जब तक पूरे नहीं हो जाते। शायद पूरे इस साल, और हो सकता है अगले साल तक भी। शांत रहें। इस प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने की कोशिश करें। अपने शरीर से स्पाइक प्रोटीन हटाएं, 5G से दूर रहें, प्यार को पढ़ें, ध्यान करें। जय देवी।’
बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
