HomebreakingnewsBreaking: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने...

Breaking: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा-सबूतों का अभाव

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी

शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है।

इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।

कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया।

कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की और मैं भ्रष्ट नहीं हूं… कहते हुए वे फूट-फूट कर रोने लगे।

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन: नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया।

वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था।

कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया है। यहीं पर अंतिम संस्कार होगा।

रिंकू भी चेन्नई से रवाना हो चुके हैं। थोड़ी देर में अलीगढ़ पहुंचेंगे।

इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे।

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ की उड़ान भरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।

वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया।

राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं।

सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं।

फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी।

अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: PAK की एयरस्ट्राइक, कहा- 133 लड़ाके मारे

अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया।

टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है।

हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।

अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं।

पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।

सुपर-8 में आज ENG vs NZ: न्यूजीलैंड जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की, हारा तो पाकिस्तान के चांस बनेंगे

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है।

न्यूजीलैंड के लिए आज करो या मरो की स्थिति है।

इंग्लैंड को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान को बाहर कर देगी।

अगर इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान के चांस बने रहेंगे।

टीम श्रीलंका को आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में पहुंच सकती है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू: 5 मार्च को मुंबई में शादी

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं।

शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए।

सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही।

उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है।

अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी।

सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।

- Advertisement -spot_img