क्रिकेटर रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया, थोड़ी देर में अंतिम संस्कार
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था।
उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले आया गया। रिंकू भी टी-20 वर्ल्ड कप छोड़कर चेन्नई से अलीगढ़ अपने घर पहुंचे।
जहां रिंकू ने बाकी परिवार वालों के साथ पिता की अर्थी को कंधा दिया।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
#WATCH | Aligarh, UP: Cricketer #RinkuSingh gives a shoulder to the mortal remains of his father, Khanchand Singh in his funeral procession.#KhanchandSingh passed away at Yatharth Hospital in Greater Noida earlier this morning after battling fourth-stage cancer.
(ANI)… pic.twitter.com/cgEaypStQU
— Prameya English (@PrameyaEnglish) February 27, 2026
इससे पहले, पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर नोएडा पहुंचे थे।
25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट गए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे।
भूकंप के झटकों से कांपा कोलकाता, स्पीच दे रहे केंद्रीय राज्य मंत्री भी हिले
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जोरदार भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई।
दोपहर करीब डेढ़ बजे भूकंप के झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि लोग दहशत के मारे अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए।
वहीं जब भूकंप आया, तब कोलकाता में केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिन्होंने भी भूकंप के झटके महसूस किए।
उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।
Kolkata, West Bengal: An earthquake of magnitude 5.0 was felt in Kolkata.
Union MoS Sukanta Majumdar was addressing a gathering when an earthquake struck Kolkata. pic.twitter.com/I1OU6k5SCl
— IANS (@ians_india) February 27, 2026
दिल्ली शराब नीति केस, केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी
शराब घोटाला केस में दिल्ली कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ बिना सबूत के आरोप साबित नहीं होता है।
इस मामले में CBI ने कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
कोर्ट ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया।
कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात की और मैं भ्रष्ट नहीं हूं… कहते हुए वे फूट-फूट कर रोने लगे।
दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली लिकर पॉलिसी मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।
फैसले के बाद केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा, मैं भ्रष्ट नहीं हूं। अदालत ने कहा है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ईमानदार हैं। pic.twitter.com/oesKcChyNO
— Ankit Kumar Avasthi (@kaankit) February 27, 2026
राष्ट्रपति मुर्मू ने पहली बार हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ की उड़ान भरी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) प्रचंड में उड़ान भरी।
वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं।
राष्ट्रपति ने उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर के कॉकपिट से सैल्यूट किया।
राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं।
सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रीफिंग दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं।
फिर सुबह करीब 10.15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी।
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला: PAK की एयरस्ट्राइक, कहा- 133 लड़ाके मारे
अफगानिस्तान ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान पर हमला किया।
टोलो न्यूज के मुताबिक तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।
अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबानी लड़ाकों ने एक पाकिस्तानी जेट भी मार गिराया है।
हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। यह हमला 22 फरवरी को अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया गया।
अफगान सरकार का दावा है कि 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव उसके पास हैं।
पाकिस्तानी सेना के एक हेडक्वॉर्टर और 19 चौकियों पर भी कब्जा कर लिया गया है।
सुपर-8 में आज ENG vs NZ: न्यूजीलैंड जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की, हारा तो पाकिस्तान के चांस बनेंगे
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
मैच शाम 7 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस शाम 6.30 बजे होना है।
न्यूजीलैंड के लिए आज करो या मरो की स्थिति है।
इंग्लैंड को हराकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान को बाहर कर देगी।
अगर इंग्लैंड जीता तो पाकिस्तान के चांस बने रहेंगे।
टीम श्रीलंका को आखिरी मुकाबला बड़े अंतर से हराकर नॉकआउट में पहुंच सकती है।
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू: 5 मार्च को मुंबई में शादी
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं।
शुरुआत गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर पर हुई, जहां तेंदुलकर और अंबानी परिवार के सदस्य देसी रंग में नजर आए।
सचिन ने इस मौके पर बेटे को लेकर भावुक बात कही।
उन्होंने कहा कि जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर परिचय कराता है, तब पता चलता है कि बेटा बड़ा हो गया है।
अर्जुन और सानिया की शादी 5 मार्च को मुंबई में होने वाली है। दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी।
सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।


