HomebreakingnewsMP में OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया...

MP में OBC आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन, अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन, अप्रैल के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के मामले में एक नया आदेश पारित किया है।

दो याचिकाओं को हाई कोर्ट से रिकाल कर लिया है और 52 मामले जो पिछली बार सुप्रीम कोर्ट में ही रह गए थे, ट्रांसफर आर्डर में दर्ज नहीं हुए थे, उनको हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया है।

अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले में अंतिम बहस शुरू होगी।

वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ठाकुर और विनायक प्रसाद शाह ने बताया कि हाई कोर्ट में ओबीसी आरक्षण के संबंध में विचार अधीन सभी मामलों को मध्य प्रदेश शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था।

सभी मामले सुप्रीम कोर्ट में दो अलग-अलग खंडपीठ के समक्ष पेंडिंग थे।

बॉर्डर पर दबोचा गया लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन, ISI के इशारे पर तैयार कर रहा था नया मॉड्यूल

दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने एक आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरक्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आतंकी शब्बीर बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर नया मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

जांच में पता चला है कि वह भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर था।

जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल/एनडीआर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाल ही में, दिल्ली और साउथ इंडिया से लश्कर के मॉड्यूल का खुलासा किया गया था।

नीतीश कुमार ने 20 साल बाद विधान परिषद से ली विदाई, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी दिया इस्तीफा

Nitish Kumar Resigns: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानपरिषद के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

करीब 20 साल बाद उनकी विधान परिषद से विदाई हुई है।

अब वे राज्यसभा में जा रहे हैं, जिसके लिए वे निर्विरोध चुने गए और आगामी 10 अप्रैल को उनका कार्यकाल शुरू हो रहा है।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

वे भी राज्यसभा के लिए बिना किसी विरोध के निर्वाचित हुए हैं।

ट्रम्प बोले- ईरान के तेल पर कब्जा मेरी पसंदीदा चीज: खार्ग द्वीप भी ले सकता हूं

ट्रम्प ने कहा है कि वह ईरान का तेल अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं।

रविवार को फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया।

ट्रम्प ने कहा, ‘सच कहूं तो मेरी पसंदीदा चीज है ईरान का तेल लेना। इसपर कब्जे के लिए अमेरिका के पास कई विकल्प हैं।’

उन्होंने खार्ग द्वीप का जिक्र करते हुए कहा, ‘हो सकता है हम खार्ग द्वीप ले लें, हो सकता है नहीं।’

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि इस द्वीप पर ईरान की रक्षा ज्यादा मजबूत नहीं है और अमेरिका इसे आसानी से अपने कब्जे में ले सकता है।

खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में स्थित है। यह ईरान का अहम तेल केंद्र है। यहां से ईरान का करीब 90 प्रतिशत तेल निर्यात होता है।

ट्रम्प ने यह भी कहा है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जल्द समझौता हो सकता है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिका का प्रस्ताव नहीं माना, तो उनके पास देश ही नहीं बचेगा।

एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन

मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे युवा विधायक सम्मेलन में 3 राज्यों के 45 MLA मौजूद हैं।

इनको संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- जनता के बीच बने रहने के लिए विनम्रता बनाए रखें।

इलाके की अच्छाई के साथ कमजोरी को भी समझें। राजनीति में मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। आज के दौर में दुनिया हमारी तरफ देख रही है कि भारत किस तरह 2047 के अमृत काल की तरफ बढ़ रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अपनी बात रखते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग रखी।

उन्होंने कहा- हमारे यहां छात्र संघ चुनाव बंद हो गए। नेतृत्व की शुरुआत कॉलेज से होती है। कॉलेज के समय युवाओं के अंदर आग होती है सिस्टम से लड़ने की। वहां से शुरुआत होती है सोचविचार की और सिस्टम से लड़ने की। लोकतंत्र की जड़ें तभी मजबूत होंगी, जब इस देश में डेमोक्रेसी मजबूत रहेगी।

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं: बेटे को जन्म दिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया।

इससे पहले उनका एक बेटा वायु है। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की।

कपल ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, बहुत खुशी और प्यार के साथ हम यह बताना चाहते हैं कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे घर एक बेटे का जन्म हुआ है। अब हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशी से भर गए हैं।

खुशखबरी के बाद करीना कपूर, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, हुमा कुरैशी समेत कई सेलेब्स कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

यूपी-राजस्थान समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट: दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना

देश में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। यूपी और राजस्थान समेत 20 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट है।

राज्यस्थान के 25 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

वहीं, यूपी के 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।

उत्तराखंड के नैनीताल में सोमवार सुबह बूंदाबांदी हुई। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आज सुबह बारिश हुई।

वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई।

पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। हरियाणा-पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार को भी बारिश हुई थी।

दिल्ली में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -spot_img