HomebreakingnewsTOP NEWS: जम्मू-कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए, सेना का...

TOP NEWS: जम्मू-कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

जम्मू-कश्मीर में जैश के दो आतंकवादी मारे गए: सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को मार गिराया।

यह मुठभेड़ मंगलवार से जारी थी। इस दौरान एक आतंकी को गोली लगी थी। दोनों आतंकवादी गुफा में छिप गए थे।

सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

संसद गेट पर निलंबित सांसदों का विरोध प्रदर्शन: पोस्टर पर लिखा- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड

लोकसभा से निलंबित विपक्ष के 8 सांसद संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सांसद जो पोस्टर लिए हैं, उस पर लिखा है- पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड।

पोस्टर पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे, पीएम नरेंद्र मोदी और जेफ्री एपस्टीन की तस्वीर है।

इन सभी सांसदों को चेयर की तरफ पेपर उछालने की शिकायत पर पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया है।

पीएम मोदी भी शाम 5 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सदन को संबोधित करेंगे।

वहीं, बीते दो दिन चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर राहुल गांधी की स्पीच को लेकर हंगामा हुआ।

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, SIR पर आज होनी है सुनवाई 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को राज्य में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान खुद सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित हो सकती हैं।

बनर्जी एक प्रशिक्षित वकील हैं जो लंबे समय से राज्य में SIR अभियान का विरोध कर रही हैं और चाहती हैं कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की मतदाता सूची के अनुसार कराए जाएं।

एमपी-यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में घना कोहरा: कानपुर, बरेली, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो

देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है।

बर्फबारी के बाद उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मैदानी राज्यों में उत्तर से आनी वाली हवाओं ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया है। सुबह 6.30 बजे आदमपुर, अंबाला, कानपुर, बरेली, प्रयागराज, ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रही।

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही हालात रहने की आशंका है।

अगले 7 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तीन पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रभावित रहेगा।

यानी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में ओला-बारिश और सर्द हवाएं चलेंगी।

मोहन भागवत इंदौर पहुंचे, खरगोन के लिए हुए रवाना :आदिवासी–पुनर्वास क्षेत्र में कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत बुधवार सुबह इंदौर पहुंचे।

वे कुछ देर संघ कार्यालय सुदर्शन में विश्राम के बाद कसरावद (खरगोन) के लिए रवाना हुए।

वहां वे नर्मदालय आश्रम, लेपा पुनर्वास में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और सेवा कार्यों से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन एवं नर्मदालय परिवार द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. भागवत ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपना विचारपूर्ण संबोधन देंगे।

एमपी में घना कोहरा, 12 से ज्यादा ट्रेन लेट: मालवा एक्सप्रेस 8 घंटे देर से चल रही

मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस पर पड़ा, जो 8 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है।

बुधवार सुबह ग्वालियर के अलावा दतिया, रीवा, रतलाम, उज्जैन, दमोह, नौगांव, सीधी, भोपाल, इंदौर, राजगढ़, खजुराहो, गुना, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सागर, टीकमगढ़, मलाजखंड, शाजापुर, छतरपुर, विदिशा, आगर-मालवा, सीहोर, भिंड और मुरैना समेत कई जिलों में मध्यम से घने कोहरे का असर देखने को मिला।

कुछ इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

- Advertisement -spot_img