HomebreakingnewsTOP NEWS: मेघालय में कोयले की खदान में धमाका, 10 मजदूरों की...

TOP NEWS: मेघालय में कोयले की खदान में धमाका, 10 मजदूरों की मौत- कई फंसे

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

मेघालयल में कोयले की खदान में हुआ धमाका: हादसे में 10 मजदूरों की मौत, कई फंसे

मेघालय में अवैध कोयला खनन के घंसने से 10 मजदूरों की मौत और कई लोगों के फंसे लोगों की सूचना सामने आ रही है।

घटना प्रदेश के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में घटित हुई है।

इस हादसे ने इस क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों के निरंतर संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अवैध खनन पर अनेकों बार कार्रवाई की गई है, इसके अलावा न्यायिक जांच भी की जा चुकी हैं।

बावजूद इसके प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करने में अब तक नाकाम साबित हुआ है।

PM मोदी की राज्यसभा में स्पीच शुरू: धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में भाषण देते हुए कहा कि देश आज तेज गति से आगे बढ़ रहा है, नौजवान देश को आगे बढ़ा रहा है।

राज्यसभा में वह राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले पीएम बुधवार को लोकसभा में भाषण देने वाले थे, लेकिन उनका भाषण कुछ मिनट पहले टाल दिया गया था।

यह फैसला लोकसभा में हो रहे भारी हंगामे को देखते हुए लिया गया था।

आज भाषण देते हुए पीएम मोदी ने राज्यसभा के सभापति से कहा कि महोदय मेरा आग्रह है कि आप खरगे जी कि उम्र देखते हुए उन्हें अनुमति दे दें, कि वे बैठकर नारेबाजी कर लें, ताकि उन्हें कष्ट ना हो।

इससे पहले लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास हो गया।

2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है।

राज्यसभा से विपक्ष के सांसदों का वॉकआउट: लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू

संसद के बजट सत्र में अमेरिका से डील और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब पर सातवें दिन भी हंगामा जारी है।

विपक्षी सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोके जाने पर हंगामा करते रहे।

लोकसभा शुरू होने के साथ ही सांसदों ने नारेबाजी की। इसके बाद 65 सेकंड के अंदर ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। लेकिन विपक्षी सांसद एक बार फिर से नारेबाजी कर रहे हैं।

वे तख्तियां लेकर पहुंचे। इस पर ओम बिरला ने कहा कि सदन में तख्तियां लेकर आओगे तो बोलने नहीं दिया जाएगा।

राज्यसभा में हंगामा कर रहे विपक्षी सांसद वॉकआउट कर गए।

इसके बाद जेपी नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र के बारे में बोलने वाले लोग किस तरह से प्रजातंत्र का गला घोंट रहे हैं।

वहीं राज्यसभा में भी राहुल गांधी की स्पीच का मुद्दा उठाया गया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने LoP खड़गे से कहा- 4 दिन हो गए। राहुल गांधी नियम नहीं मानते, आप उन्हें समझाते क्यों नहीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री आज राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं।

सीएम मोहन ने योगपीठ हरिद्वार में बाबा रामदेव के साथ किया योग अभ्यास

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार के दौरे पर हैं।

सीएम डॉ मोहन हरिद्वार में पतंजली योगपीठ पहुंचे। उन्होंने बाबा रामदेव के साथ योग का विभिन्न आसन किया।

वे कन्या गुरुकुल में बाबा रामदेव के साथ हवन में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन और बाबा रामदेव के शीर्षासन की तस्वरी सामने आई है। दोनों ने साथ साथ शीर्षासन भी किया।

Al-Falah University: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन सिद्दीकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी(Al-Falah University) के चेयरमैन जावेद अहमद सिद्दीकी को जालसाजी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से दर्ज कराई गई दो एफआईआर के आधार पर की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला लाल किले के पास हुए धमाके की जांच के दौरान सामने आया। इ

सके बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के संचालन से जुड़ी कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की और आगे की कानूनी कार्रवाई की।

अधिकारी के अनुसार, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही अपनी ओर से जांच शुरू कर चुका था।

ईडी की जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने जावेद अहमद सिद्दीकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

परीक्षा पे चर्चा’ लगातार दूसरे साल गिनीज रिकॉर्ड में शामिल, 6 फरवरी को बच्चों से रूबरू होंगे पीएम मोदी 

परीक्षाओं को एक त्योहार की तरह मनाने के मकसद के साथ परीक्षा पर चर्चा शुरू किया गया है, 2018 से शुरू हुआ ये कार्यक्रम हर साल नये आयाम तय कर रहा हैं।

PPC 2026 इस बार इसलिए खास है क्योंकि इसमें 3.70 करोड़ से अधिक रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं।

इससे पहले साल 2025 के संस्करण ने भी सबसे ज्यादा पंजीकरण के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

यह कार्यक्रम छात्रों के परीक्षा तनाव को कम करने, उन्हें प्रेरित करने और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ परीक्षाओं का सामना करने में मदद करता है।

पीएम मोदी छात्रों के साथ सीधे संवाद कर उन्हें परीक्षा के तनाव, समय प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर टिप्स देते हैं।

ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के 8 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे: 30 जिलों में कोहरा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है।

बीती रात प्रदेश के ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

वहीं 30 से अधिक जिलों में हल्के से लेकर घने कोहरे का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के मुताबिक, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि प्रदेश में सबसे ठंडा शहर राजगढ़ रहा। यहां पारा 7 डिग्री तक गिर गया।

रीवा में 7.2 डिग्री, खजुराहो में 8.2 डिग्री, दतिया में 8.4 डिग्री, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री तथा पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दमोह और रीवा में दृश्यता 500 से 1000 मीटर तक रही।

दतिया, ग्वालियर, रतलाम, खजुराहो, सतना और उमरिया में 1 किलोमीटर से अधिक विजिबिलिटी दर्ज की गई, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में 2 से 4 किलोमीटर तक दृश्यता रही।

- Advertisement -spot_img