Homebreakingnewsईरान जंग पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट: जूनियर NTR के...

ईरान जंग पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट: जूनियर NTR के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

ईरान जंग पर राज्यसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट: जयशंकर बोले- गल्फ के भारतीयों को जनवरी में अलर्ट किया था

संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार से शुरू हुआ।

विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में आज प्रस्ताव लाएगा।

उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग पर स्पीच दी।

विदेश मंत्री के बोलते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।

जयशंकर ने कहा, ‘इस समय ईरान की लीडरशिप से कॉन्टैक्ट मुश्किल है, लेकिन भारत शांति और बातचीत के पक्ष में है।’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर, एनर्जी संकट पर शॉर्ट डिबेट हो।’

उधर, आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने की मांग वाले विपक्ष के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इसको लेकर जमकर हंगामे के आसार हैं।

कांग्रेस समेत विपक्ष के 118 सांसदों ने 10 फरवरी को लोकसभा सचिवालय को साइन किया नोटिस सौंपा था। आरोप लगाया था कि स्पीकर सदन की कार्यवाही में निष्पक्षता नहीं बरत रहे हैं और विपक्ष को पर्याप्त मौका नहीं दे रहे हैं।

ईरान बोला- हमारा भविष्य एपस्टीन गैंग तय नहीं करेगी: मुजतबा खामेनेई नए ईरानी सुप्रीम लीडर बने

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी और देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। उनके नाम का ऐलान ईरानी सरकारी टीवी ने सोमवार तड़के किया।

मुजतबा खामेनेई को लंबे समय से इस पद के प्रमुख दावेदारों में माना जाता रहा था, हालांकि उन्होंने कभी कोई निर्वाचित या औपचारिक सरकारी पद नहीं संभाला है।

इस पर ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ ने ट्रम्प का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ईरान का भविष्य जेफ्री एपस्टीन के गिरोह नहीं, बल्कि ईरानी जनता तय करेगी।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कह चुके हैं कि ईरान उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुने। दूसरी तरफ इजराइल ने धमकी दी थी कि वो खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देंगे।

मध्य प्रदेश- मेडिकल कॉलेजों में हड़ताल पर 8 हजार डॉक्टर: ना मरीजों का इलाज और ना ही कोई सामान्य ऑपरेशन करेंगे

लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर जूनियर डॉक्टरों की सोमवार सुबह 9 बजे से हड़ताल हैं।

मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं।

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती हैं तब तक वे ओपीडी में सेवाएं नहीं देंगे। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

JDA ने यह भी साफ किया कि ऑपरेशन थिएटर (OT) में भी सिर्फ अति गंभीर मरीज होने पर ही सेवा देंगे। यानी प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में हर्निया, रॉड इंप्लांट जैसे सामान्य ऑपरेशन टल सकते हैं। इसका सीधा असर इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों पर पड़ेगा।

 

जूनियर एनटीआर के फैंस ने हॉस्पिटल में की तोड़फोड़: उदघाटन करने पहुंचे एक्टर को देखने उमड़ी भीड़

साउथ स्टार जूनियर एनटीआर हा लही में एक हॉस्पिटल के उद्घाटन में पहुंचे थे।

एक्टर को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

8 मार्च को जूनियर एनटीआर बैंग्लोर के केआईएमएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे।

उदघाटन समारोह में उनके आने की खबर मिलते ही कई फैंस उनकी एक नजर पाने के लिए वहां इकट्ठा होने लगे। भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी होने लगी।

एक्टर जैसे ही पहुंचे, उनके करीब जाने के लिए फैंस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी और एक्टर भी भीड़ में फंस गए।

सिक्योरिटी टीम और लोकल एथॉरिटी की मदद से काफी मशक्कत के बाद एक्टर को वहां से निकाला गया। इस दौरान कुछ फैंस ने एस्केलेटर भी तोड़ दिया।

MP में पिछले साल से ज्यादा तप रहा मार्च: पहले ही हफ्ते में सामान्य से 3°C बढ़ा पारा

मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही ‘लू’ जैसी तपन है।

पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है।

रविवार को रंगपंचमी पर रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप निकली।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है।

रविवार को प्रदेश के सभी शहरों में तेज गर्मी रही। 5 बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में तापमान सबसे ज्यादा 36.7 डिग्री रहा। ग्वालियर में 36.5 डिग्री, इंदौर में 35.8 डिग्री, भोपाल में 34.8 डिग्री और जबलपुर में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -spot_img