UPSC Result 2024 Topper List: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा अंतिम परीक्षा 2024 का परिणाम upsc.gov.in पर जारी कर दिया है।
इस बार यूपीएससी 2024 के फाइनल रिजल्ट में उत्तर प्रदेश के छात्रों का दबदबा है।
प्रयागराज (यूपी) की शक्ति दुबे (Shakti Dubey) ने यूपीएससी सिविल सेवा में पहली रैंक हासिल की हैं।
मध्य प्रदेश की आयुषी बंसल ने टॉप 10 की लिस्ट में 7वीं पोजिशन पाई है।
एमपी के अन्य कई स्टूडेंट्स भी इस साल यूपीएससी में सेलेक्ट हुए हैं।
टॉप 5 में 3 लड़कियां
UPSC टॉपर्स के टॉप 5 में 3 लड़कियों ने जगह बनाई है। वहीं टॉप 10 में 5 लड़कियां शामिल हैं।
सबसे पहले जानते हैं एमपी के टॉप 5 स्टूडेंट्स के बारे में…
आयुषी बंसल (ग्वालियर) रैंक 7
ग्वालियर की रहने वाली आयुषी के माता-पिता दोनों LIC में काम करते थे।
आयुषी जब 9 साल की थीं तब पिता का निधन हो गया था।
स्कूली पढ़ाई के बाद IIT की तैयारी के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया।
2022 में जॉब क्विट करके UPSC, CSE प्रिपरेशन शुरू की।
माधव अग्रवाल (ग्वालियर) रैंक 16
ग्वालियर के दाल बाजार निवासी 30 वर्षीय सीए माधव अग्रवाल ने 16वीं रैंक हासिल की है।
साल 2019 में उन्होंने CA में टॉप रैंक हासिल की थी।
उनके पिता राकेश अग्रवाल चाय व्यवसायी हैं।
रोमिल द्विवेदी (रीवा) रैंक 27
रोमिल द्विवेदी मूल रूप से रीवा के आनंद नगर बोदाबाग के रहने वाले हैं।
दो साल पहले उन्हें UPSC में 364वीं रैंक मिली थी।
उनका चयन IRS के लिए हुआ था। जबकि इससे पहले रोमिल मुंबई स्थित एक्सिस बैंक में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट रह चुके हैं।
ऋषभ चौधरी (मंदसौर) रैंक 28
मंदसौर जिले के गरोठ के रहने वाले ऋषभ चौधरी ने 28 रैंक की हासिल की है।
खास बात ये है कि ऋषभ ने बिना कोचिंग के ही ये मुकाम पाया है।
ऋषभ ने यूपीएससी की तैयारी बिना किसी कोचिंग के घर पर ही की।
उन्होंने अपनी पहली पसंद के रूप में इंडियन फॉरेन सर्विस को चुना।
इससे पहले वे जर्मनी की एक बैंक में 17 लाख रुपए के पैकेज पर काम कर रहे थे।
क्षितिज आदित्य शर्मा (भोपाल) रैंक 58
भोपाल के क्षितिज आदित्य शर्मा का चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हो चुका था, लेकिन उनका सपना था भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाना। इ
स लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने दोबारा से तैयारी शुरू की और आखिरकार अपने सपने को साकार कर दिखाया।
क्षितिज की सफलता से उनके परिवार और जानने वालों में खुशी की लहर है।
इसके अलावा भी एमपी के कई स्टूडेंट्स ने UPSC 2024 के रिजल्ट में जगह बनाई है।
ये हैं टॉप 10 रैंकर्स…
शक्ति दुबे- रैंक 1 (प्रयागराज, यूपी)
UPSC टॉपर शक्ति दुबे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं।
उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की।
इसके बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
परीक्षा में पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस उसके ऑप्शनल सब्जेक्ट थे।
शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है।
हर्षिता गोयल- रैंक 2 (वड़ोदरा, गुजरात)
हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं।
हर्षिता ने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (MS University), बड़ौदा से कॉमर्स (B.Com) की पढ़ाई की है।
उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में “राजनीति विज्ञान एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध” को चुना था।
क्वालिफिकेशन से वो एक CA हैं।
अर्चित पराग डोंगरे- रैंक 3 (पुणे, महाराष्ट्र)
अर्चित ने वीआईटी, वेल्लोर से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) की डिग्री ली है।
मार्गी चिराग शाह- रैंक 4 (गुजरात)
गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त शाह मार्गी चिराग ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।
आकाश गर्ग- रैंक 5 (दिल्ली)
कंप्यूटर विज्ञान में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री रखने वाले और गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली से इंजीनियरिंग करने वाले आकाश गर्ग को वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र के साथ पांचवां स्थान मिला है।
कोमल पुनिया- रैंक 6 (सहारनपुर, यूपी)
कोमल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में 97% मार्क्स हासिल कर जिले में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT रुड़की से B.Tech. किया है।
आयुषी बंसल- रैंक 7 ( ग्वालियर, मध्य प्रदेश)
आयुषी ने UPSC 2023 में 97वीं और 2022 में 188वीं रैंक हासिल की थी।
इनका जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ है। मां और पिता दोनों LIC में काम करते थे।
10 साल की उम्र में, जब वे 5वीं क्लास में थीं, उनके पिता का निधन हो गया था।
IIT की प्रिपरेशन के लिए वो दिल्ली आ गईं। यहां मैकेंजी एंड कंपनी में काम किया। 2022 में जॉब क्विट करके UPSC CSE प्रिपरेशन शुरू की।
राजकृष्ण झा- रैंक 8 (सीतामढ़ी, बिहार)
राज कृष्ण झा बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।
उनकी स्कूलिंग नेपाल के जापा डिस्ट्रिक्ट से हुई।
बिहार बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई के बाद मोतीलाल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech किया। फिर साल 2018 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम जॉइन किया।
आदित्य विक्रम अग्रवाल – रैंक 9 (बहादुरगढ़, हरियाणा)
आदित्य हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं।
उन्होंने NIT इलाहाबाद से मेकैनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech. किया है।
UPSC में एंथ्रोपॉलॉजी को मेन्स का ऑप्शनल सब्जेक्ट रखा था।
मयंक त्रिपाठी- रैंक 10 (कन्नौज, यूपी)
मयंक ने अपने पहले अटेम्प्ट में 337 रैंक हासिल की थी।
इस बार अपने दूसरे अटेम्प्ट में उन्हें 10वीं रैंक मिली है।
इससे पहले उनका चयन UP PCS के तहत DSP के पद पर हुआ था।
5.8 लाख कैंडिडेट्स ने दिए थे एग्जाम
- UPSC सिविल सर्विस परीक्षा पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी।
- इस परीक्षा के लिए कुल 9,92,599 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए।
- कुल 14,627 उम्मीदवार लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए योग्य पाए गए जो सितंबर 2024 में आयोजित की गई थी।
- इनमें से 2,845 उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए चुने गए।
- इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग ने अनुशंसित किया है।
- UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था।
- वहीं, इंटरव्यू जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।