Homeन्यूजMP में अफसरों का नया मुखिया कौन, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी...

MP में अफसरों का नया मुखिया कौन, बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में CM मोहन

और पढ़ें

Rashid Ahmed
Rashid Ahmed
राशिद अहमद खान को पत्रकारिता का 16 वर्ष का अनुभव है। आप दैनिक भास्कर डिजिटल, इंडिया टीवी, न्यूज एक्सप्रेस, बंसल न्यूज, ईटीवी, आकाशवाणी-दूरदर्शन सहित विभिन्न टीवी, रेडियो और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं। मध्य प्रदेश शासन की सोशल मीडिया टीम को लीड कर चुके हैं।

भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही अफसरशाही में बड़े बदलाव की तैयारी में हैं।

इसकी शुरुआत मुख्य सचिव पद से हो सकती है। वहीं डीजीपी के भी तुरंत बदले जाने के कयास है।

अब सवाल ये उठता है कि इन अफसरों की जगह किसको मिलेगा मौका?

कौन बनेगा अफसरों का मुखिया

मुख्य सचिव वीरा राणा के संबंध में दो विकल्पों पर बात हो रही है। दोनों स्थिति में सितंबर से पहले नया सीएस मिलेगा।

6 माह एक्सटेंशन सितंबर 2024 तक पूरा होने से पहले ही वीरा राणा को बदला जाएगा या फिर नए सीएस की ओएसडी के तौर पर पहले नियुक्ति हो जाएगी।

रेस में आगे कौन –

मुख्य सचिव पद के लिए प्रमुख दावेदारों में सीनियर IAS मो. सुलेमान, डॉ. राजेश राजौरा और एसएन मिश्रा हैं।

केंद्र में पदस्थ अनुराग जैन का नाम भी प्रमुख है। जैन के लिए केंद्रीय कैबिनेट, रक्षा या गृह सचिव की संभावनाएं खुली हैं।

उन्हें मप्र आने का फैसला लेना होगा। सीएम को भी पहल करनी होगी। केंद्रीय कैबिनेट, गृह सचिव अभी एक्सटेंशन पर हैं।

सीएमओ में 1 एसीएस या पीएस की नियुक्ति संभव है। इनमें राजेश राजौरा, अशोक वर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, अनुपम राजन, शिवशेखर शुक्ला, ई रमेश कुमार, संजय शुक्ला, निकुंज श्रीवास्तव के नाम हैं।

अब बात डीजीपी की –

डीजीपी सुधीर सक्सेना के दो साल मार्च 2024 में पूरे हो गए हैं, इसलिए वे तुरंत बदले जा सकते हैं। डीजीपी की रेस में तीन अधिकारी सबसे आगे हैं…

पहला नाम है IPS अरविंद कुमार

1988 बैच के आईपीएस अरविंद कुमार फिलहाल डीजी होमगार्ड हैं।

दूसरा नाम है IPS जीपी सिंह

1989 बैच के अधिकारी जीपी सिंह फिलहाल डीजी जेल हैं।

तीसरा नाम अजय शर्मा का है

1989 बैच के IPS डीजी ईओडब्ल्यू हैं।

आने वाले दिनों में इन अधिकारियों के अलावा कई जिलों के कलेक्टर और पिछले कई सालों से एक ही जगह में जमे अधिकारियों को भी हटाया जा सकता है।

 

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October