CM Yogi On Babri Structure: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में कहा कि जो लोग बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं, वे यह जान लें कि ऐसा कभी नहीं होने वाला।
सीएम यहां टिकैतनगर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम (हनुमत विराट महायज्ञ) में शामिल हुए, जहां उन्होंने ये बात कही।
“कयामत कभी नहीं आएगी”
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में ‘कयामत’ शब्द का जिक्र करते हुए कहा, “कयामत की कामना करने वाले सुन लें, न तो कभी कयामत आने वाली है और न ही बाबरी ढांचे का निर्माण फिर से होगा।”
उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं और यही सत्य अब हमेशा के लिए स्थापित रहेगा।
Barabanki, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath says, “The double-engine government, under the leadership of Prime Minister Modi, does what it says and says only what it does. We had promised that the temple would be built, and it has been built…” pic.twitter.com/aaESWCU9Oi
— IANS (@ians_india) February 10, 2026
योगी ने जनता को याद दिलाया कि उनकी सरकार जो कहती है, उसे पूरा करके दिखाती है।
उन्होंने ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे का जिक्र करते हुए कहा कि आज वह वादा हकीकत बन चुका है।
कानून मानने वालों को फायदा, तोड़ने वालों के लिए सजा
सीएम योगी ने प्रदेश की जनता और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रहना है तो ‘कायदे’ से रहना सीखना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग कानून का पालन करेंगे, वे सुरक्षित और फायदे में रहेंगे, लेकिन जो लोग माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके लिए राज्य में कोई जगह नहीं है।
#Barabanki में बोले CM @myogiadityanath कहा जो लोग देश में बाबरी ढांचे का क़यामत तक सपना देख रहे है उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा क्यूंकि क़यामत का दिन कभी आने वाला नहीं है, भारत में कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे देश के कानून को मान लो कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम ही मिलेगा। pic.twitter.com/VPECu14SM9
— Barabanki News (@BBKNews) February 10, 2026
पहले उत्तर प्रदेश में लोग डरे-सहमे रहते थे
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल और मौजूदा हालात की तुलना की।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी की स्थिति ऐसी थी कि हर चौथे दिन शहरों में कर्फ्यू लग जाता था।
त्योहारों के समय लोग डरे-सहमे रहते थे और अराजकता का बोलबाला था। लेकिन आज माहौल बदल चुका है।
अब प्रदेश में शांति है, त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं और विकास की गति तेज हो गई है।

सनातन संस्कृति और साजिशों पर प्रहार
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और सनातन संस्कृति एक-दूसरे के पर्याय हैं।
उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि दुनिया भर से सनातन पर प्रहार हो रहे हैं और कुछ लोग देश के विकास को रोकने के लिए साजिशें रच रहे हैं।
ऐसे में सभी को सजग रहने की जरूरत है।

सीएम योगी का यह बयान बंगाल के पूर्व नेता हुमायूं कबीर जैसे लोगों के उन दावों के बीच आया है, जिसमें वे बाबरी की ‘रिप्लिका’ (प्रतिलिपि) बनाने की बात कर रहे हैं।
अब देखना है इस बयान से प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।


