Homeन्यूजAI समिट में 'हाई वोल्टेज' ड्रामा: यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन,...

AI समिट में ‘हाई वोल्टेज’ ड्रामा: यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन, BJP बोली- ‘देश को किया शर्मसार’

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

AI Impact Summit Youth Congress Protest: 20 फरवरी को दिल्ली की AI इंपैक्ट समिट में भारत की तकनीक की दुनिया में बढ़ते कदमों के बीच ‘भारत मंडपम’ में एक बड़ा सियासी ड्रामा हुआ।

राजधानी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) के दूसरे दिन, शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्य हॉल के पास पहुंच गए।

यह विरोध प्रदर्शन न केवल आक्रामक था, बल्कि इसमें कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न अवस्था में नारेबाजी की।

विदेशी मेहमानों के सामने नारेबाजी

इस समिट में 9 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ मौजूद थे।

जैसे ही समिट की कार्यवाही आगे बढ़ रही थी, अचानक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर-पोस्टर लेकर अंदर घुस आए।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो पोस्टर थे, उन पर बड़े अक्षरों में लिखा था— “PM IS COMPROMISED”।

कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ जो हालिया ‘ट्रेड डील’ की है, वह देश के हितों के खिलाफ है।

सुरक्षा में चूक और पुलिस का एक्शन

इतने हाई-प्रोफाइल इवेंट में, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी, वहां कार्यकर्ताओं का मुख्य हॉल तक पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया।

नारेबाजी शुरू होते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए। पुलिस ने जबरन प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

इस दौरान काफी देर तक वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

BJP का तीखा हमला: ‘यह राष्ट्रीय शर्म है’

इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इसे “राष्ट्रीय शर्म” करार देते हुए कहा कि जब भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी ताकत और Innovation का लोहा मनवा रहा है, तब कांग्रेस पार्टी देश की छवि खराब करने पर तुली है।

मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सियासी विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन विदेशी मेहमानों के सामने भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।”

क्या है इस समिट की अहमियत?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार को शुरू किया गया यह ‘AI समिट’ भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में ग्लोबल लीडर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

इस सम्मेलन में दुनिया भर के पॉलिसीमेकर्स और टेक इंजीनियर्स एआई के भविष्य और इसकी चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि 2029 तक इस क्षेत्र में लगभग 3 ट्रिलियन डॉलर के निवेश की संभावना है, जिसमें भारत एक बड़ा हिस्सेदार बनना चाहता है।

- Advertisement -spot_img