निशा राय, पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।
Krishna Janmashtami 2024
हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का बहुत है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा।
लड्डू गोपाल की पूजा से आती है सुख-समृद्धि
भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में हुआ था और ये महीने उन्हें विशेष प्रिय है। मान्यता है कि लड्डू गोपाल की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
लड्डू गोपाल को लगाएं विशेष भोग
जन्माष्टमी की पूजा में भोग का बहुत महत्व है। तो आइए जानते हैं इस दिन श्री कृष्ण को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए…
माखन मिश्री का भोग
भगवान श्री कृष्ण को माखन बहुत प्रिय है, इसलिए उन्हें माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाना चाहिए। और उसमें तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
पंचामृत का भोग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान का पंचामृत से अभिषेक किया जाता है और उसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
धनिए की पंजीरी
जन्माष्टमी के दिन आप भगवान को धनिए की पंजीरी का भोग भी लगा सकते हैं, इसमें धनिया पाउडर के साथ काजू, किशमिश, मिश्री, बादाम और घी मिलाकर प्रसाद बनाया जा सकता है।
मोहन भोग
भगवान श्री कृष्ण को मोहन भोग बहुत पसंद है, इसलिए उन्हें जन्माष्टमी के दिन आटे या धनिया से बने पंजीरी का भोग जरूर लगाएं
मखाना पाग का भोग
लड्डू गोपाल को मखाने की खीर बेहद पसंद है, इसलिए जन्माष्टमी पर भगवान को मखाने और मेवे से बनी खीर का भोग जरूर लगाएं।
चावल की खीर
श्री कृष्ण को चावल की खीर भी बहुत पसंद है। इसलिए आप पूजा में चावल की खीर का भोग भी लगा सकते हैं।
तुलसी दल
इस बात का ध्यान रखें कि आप श्री कृष्ण को जिस भी चीज का भोग लगाएं। उसमें तुलसी दल जरूर डाले। क्योंकि तुलसी के पत्ते के बिना लड्डू गोपाल का भोग अधूरा माना जाता है।