Australia out of T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐसा उलटफेर हुआ है जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
2021 की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट के लीग राउंड से ही बाहर हो गई है।
यह सब हुआ मंगलवार को कैंडी (श्रीलंका) के पल्लेकेले स्टेडियम में, जहां जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला होना था।
लेकिन बारिश इतनी तेज हुई कि टॉस तक नहीं हो सका और मैच को रद्द करना पड़ा।
Zimbabwe seal a Super 8 spot at the #T20WorldCup as rain has the final say in Kandy.
📝: https://t.co/8G1G5WST9V pic.twitter.com/P6Sh5gpIAC
— ICC (@ICC) February 17, 2026
जिम्बाब्वे को फायदा, ऑस्ट्रेलिया की छुट्टी
मैच रद्द होने का सबसे बड़ा फायदा जिम्बाब्वे को मिला। उन्हें इस रद्द मैच से 1 अंक मिला, जिससे उनके कुल 5 अंक हो गए।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के पास फिलहाल 2 अंक हैं और उनका केवल एक मैच (ओमान के खिलाफ) बाकी है।
अगर ऑस्ट्रेलिया ओमान को हरा भी देती है, तब भी वह अधिकतम 4 अंकों तक ही पहुंच पाएगी।
ऐसे में वह किसी भी सूरत में जिम्बाब्वे को पीछे नहीं छोड़ सकती।
ग्रुप-B से श्रीलंका पहले ही सुपर-8 में जगह बना चुका है, और अब जिम्बाब्वे दूसरी टीम बन गई है।
█▓▒▒░░░ 🌧️░░░▒▒▓█
Unfortunately that’s it in Kandy…
Match abandoned due to very wet conditions at the ground for our final group game against Zimbabwe.
Fan Guide: https://t.co/QO2Cqv15XJ@zaggleapp | #T20WorldCup | #BackingGreen ☘️ pic.twitter.com/QXhyaOudkB
— Cricket Ireland (@cricketireland) February 17, 2026
15 साल पुराना बुरा दौर लौटा
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी बार है जब वे टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही दौर से बाहर हुए हैं।
इससे पहले साल 2009 में रिकी पोंटिंग की कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई थी।
मौजूदा कप्तान मिचेल मार्श के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि उनकी टीम को श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से हार का सामना करना पड़ा।
Cricket Australia is officially out of this #T20WorldCup2026#ZIMvsIRE pic.twitter.com/KHOsqyjzCS
— legendary GOATS (@goats_legend) February 17, 2026
जिम्बाब्वे के लिए ‘डबल धमाका’
जिम्बाब्वे के लिए यह जीत ऐतिहासिक है। सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही उन्होंने 2028 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है।
अब उन्हें अगले वर्ल्ड कप के लिए कोई क्वालीफायर मैच नहीं खेलना होगा।


