BCCI Family Policy T20 World Cup: BCCI ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कमर कस ली है, लेकिन इस बार खिलाड़ियों के लिए नियम थोड़े सख्त होने वाले हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि टूर्नामेंट के दौरान भारतीय क्रिकेटर अपनी पत्नियों या मंगेतरों (WAGs) को टीम होटल में साथ नहीं रख सकेंगे।
दरअसल, टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के परिवार को साथ रखने की अनुमति मांगी थी, जिसे BCCI ने सिरे से खारिज कर दिया।
मैनेजमेंट की मांग ठुकराई
बोर्ड का तर्क बहुत सीधा है- भारत इस वर्ल्ड कप का सह-मेजबान (Co-host) है।
खिलाड़ियों को सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाना होगा, बाकी मैच देश में ही हैं।
ऐसे में परिवार को पूरे समय साथ रखने की कोई तुक नहीं बनती।
Team India demands family to travel along with them during T20 World Cup, BCCI denies: Sources
Read @ANI Story | https://t.co/cRTN7ugPPT#IndianTeam #BCCITravelPolicy #MenInBlue #T20WorldCup pic.twitter.com/4Oo2KPTh3y
— ANI Digital (@ani_digital) February 10, 2026
खुद के खर्चे पर अलग रहने की छूट
BCCI ने एक रास्ता खुला रखा है।
अगर कोई खिलाड़ी चाहता है कि उसका परिवार उसके पास रहे, तो वह अपने खर्चे पर अलग होटल में उनके ठहरने का इंतजाम कर सकता है।
लेकिन बोर्ड न तो इसकी जिम्मेदारी उठाएगा और न ही टीम होटल में उनके लिए कोई कमरा बुक किया जाएगा।
खिलाड़ियों को पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित करना होगा।
BCCI rejects Team India players’ request to allow families during T20 World Cup 2026: Reports https://t.co/t5VQHZ0Rvy pic.twitter.com/ufp1SafTJh
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 10, 2026
क्यों बदला नियम?
यह बदलाव अचानक नहीं हुआ है।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारत की 1-3 से करारी हार ने बोर्ड को सोचने पर मजबूर कर दिया।
पहले नियम था कि 45 दिन से लंबे विदेशी दौरों पर परिवार 14 दिन साथ रह सकता है, लेकिन ICC टूर्नामेंट्स में अक्सर ढील दी जाती थी।
अब बोर्ड ने अनुशासन को प्राथमिकता दी है और कोविड काल से चली आ रही ‘लॉन्ग फैमिली स्टे’ की परंपरा को खत्म कर दिया है।
No Family During 2026 T20I World Cup For India.. pic.twitter.com/P2XrBHcnvu
— RVCJ Media (@RVCJ_FB) February 10, 2026
नियम तोड़ने पर ‘करियर’ पर संकट
BCCI इस बार सिर्फ चेतावनी नहीं दे रहा, बल्कि सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
अगर कोई खिलाड़ी इन गाइडलाइंस का उल्लंघन करता है, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
सजा के तौर पर खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है, उसकी सैलरी या कॉन्ट्रैक्ट खत्म किया जा सकता है और सबसे बड़ी बात उसे IPL खेलने से भी रोका जा सकता है।
अगर किसी को बहुत जरूरी काम है, तो उसे कोच और चयन समिति के अध्यक्ष से पहले ही मंजूरी लेनी होगी।


