Rinku Singh Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
क्रिकेट की व्यस्तता और राजनीतिक समीकरणों के बीच, अब यह तय हुआ है कि आईपीएल 2026 के ठीक बाद जून के महीने में दोनों सात फेरे लेंगे।
यह शादी बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी (वाराणसी) में बेहद सादगी के साथ संपन्न होगी।

कौन हैं प्रिया सरोज
रिंकू सिंह जहां अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं प्रिया सरोज राजनीति के मैदान की तेज खिलाड़ी हैं।
- प्रिया ने महज 25 साल की उम्र में मछलीशहर सीट से सांसद बनकर इतिहास रचा है।
- उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार के सांसद रह चुके हैं।
- दिलचस्प बात यह है कि दूल्हा पक्ष के कई करीबी लोग भाजपा से जुड़े हैं, जबकि दुल्हन खुद सपा की सांसद हैं।
इसी राजनीतिक टकराव (Political Rivalry) से बचने के लिए परिवार ने फैसला किया है कि काशी में होने वाली मुख्य शादी में मेहमानों की लिस्ट बहुत छोटी रखी जाएगी, ताकि कोई विवाद न हो।

कैसे शुरू हुई रिंकू-प्रिया की प्रेम कहानी?
इस जोड़ी की शुरुआत किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
साल 2023 में जब रिंकू सिंह ने लगातार 5 छक्के मारकर केकेआर (KKR) को जीत दिलाई थी, तब उनकी लोकप्रियता सातवें आसमान पर थी।
इसी दौरान दिल्ली में एक सीनियर क्रिकेटर की शादी में रिंकू की मुलाकात प्रिया से हुई।
रिंकू के साथी क्रिकेटर की पत्नी और प्रिया सरोज दिल्ली यूनिवर्सिटी में साथ पढ़ती थीं और अच्छी सहेलियां हैं।
उसी पार्टी में दोनों का परिचय हुआ और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ, जो अब शादी की दहलीज तक पहुंच गया है।

दो बार टली शादी, अब जून की तैयारी
फैंस को इस शादी का इंतजार पिछले साल से ही है।
पहले 18 नवंबर 2025 को शादी की तारीख निकली थी, लेकिन रिंकू की क्रिकेट सीरीज के चलते इसे टालना पड़ा।
इसके बाद फरवरी 2026 की बात चली, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों ने इसमें अड़ंगा डाल दिया।
अब रिंकू के भाई सोनू सिंह के मुताबिक, शादी जून में ही होगी।
हालांकि 11 और 12 जून की तारीखों पर चर्चा थी, लेकिन आईपीएल फाइनल की थकान और व्यस्तता को देखते हुए रिंकू ने पंडित जी से नई तारीख निकालने को कहा है।

सादे समारोह के पीछे की बड़ी वजह
पिछले साल 8 जून को हुई रिंग सेरेमनी में अखिलेश यादव और जया बच्चन जैसे बड़े चेहरे शामिल हुए थे।
लेकिन वहां एक छोटा सा विवाद हो गया था। रिंकू के करीबी अर्जुन सिंह फकीरा भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से पहुंच गए थे, जिस पर सपा खेमे ने कुछ आपत्तियां जताई थीं।
इस बार परिवार चाहता है कि शादी में सिर्फ प्यार और आशीर्वाद हो, सियासत नहीं।
इसलिए काशी में होने वाले फेरों में सिर्फ 10-12 बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे।
Priya Saroj Got emotional in her engagement with Rinku Singh 🥹 pic.twitter.com/r3Kp6nsBzm
— Jeet (@JeetN25) June 8, 2025
हालांकि, इसके बाद रिंकू के गृहनगर अलीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन दिया जाएगा, जहां क्रिकेट और राजनीति जगत की बड़ी हस्तियों के जुटने की उम्मीद है


