Homeन्यूजहार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप: झंडा ओढ़कर लेटे 'ऑलराउंडर',...

हार्दिक पंड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप: झंडा ओढ़कर लेटे ‘ऑलराउंडर’, बेंगलुरु में दर्ज हुई शिकायत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Hardik Pandya National Flag Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

पूरे देश में जश्न का माहौल था, लेकिन अहमदाबाद के मैदान पर मनाए गए इस जश्न ने अब एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।

टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के खिलाफ बेंगलुरु में तिरंगे के अपमान की शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुणे के रहने वाले वकील वाजिद खान बिडकर ने बेंगलुरु के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में हार्दिक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

Hardik Pandya Tricolour Controversy, Hardik Pandya National Flag Controversy, World Cup Celebration Tricolour Insult, T20 World Cup 2026 India Victory, Wajid Khan Bidkar Complaint, National Honor Act 1971 Hindi, Hardik Pandya Police Case

यह शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो के आधार पर की गई है।

क्या है पूरा मामला?

वकील का आरोप है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर तिरंगा ओढ़कर जश्न मना रहे थे, जो कि सामान्य बात है।

लेकिन विवाद तब बढ़ा जब एक वीडियो में हार्दिक कथित तौर पर तिरंगा ओढ़े हुए ही अपनी पार्टनर के साथ मंच पर लेटे हुए दिखाई दिए।

तिरंगे के अपमान का आरोप क्यों?

वकील वाजिद खान का तर्क है कि ‘द प्रिवेंशन ऑफ इंसल्ट्स टु नेशनल ऑनर एक्ट, 1971′ (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम) के तहत तिरंगे का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

कानून के अनुसार, तिरंगे को जमीन से छूने देना, उसे पोशाक की तरह गलत तरीके से पहनना या उसे ओढ़कर ऐसी स्थिति में होना जिससे उसकी गरिमा कम हो, दंडनीय अपराध है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि झंडा ओढ़कर जमीन या मंच पर लेटना सीधे तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है।

पुलिस की कार्रवाई 

शुरुआत में, पुलिस ने शिकायत लेने में आनाकानी की थी।

पुलिस का कहना था कि घटना अहमदाबाद की है, तो मामला भी वहीं दर्ज होना चाहिए।

लेकिन वकील ने दलील दी कि तिरंगा पूरे भारत का प्रतीक है और इसका अपमान देश के किसी भी कोने में महसूस किया जा सकता है।

इस तर्क के बाद पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है।

भारत की ऐतिहासिक जीत की पृष्ठभूमि

भारत ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर अपना तीसरा टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता।

इससे पहले भारत 2007 और 2024 में चैंपियन बना था।

यह पहली बार है जब किसी टीम ने अपने ही घर में यह ट्रॉफी जीती और लगातार दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इसी ऐतिहासिक पल के उत्साह में हार्दिक पंड्या से यह चूक होने का दावा किया जा रहा है।

Hardik Pandya Tricolour Controversy, Hardik Pandya National Flag Controversy, World Cup Celebration Tricolour Insult, T20 World Cup 2026 India Victory, Wajid Khan Bidkar Complaint, National Honor Act 1971 Hindi, Hardik Pandya Police Case

#HardikPandya #TeamIndia #NationalFlag #T20WorldCup #CricketNews #Tiranga #IndianCricket #LegalNews

- Advertisement -spot_img