ICC Rejects BCB Request: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने साफ कर दिया है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों और आंतरिक विवादों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की अपील की थी, जिसे ICC ने सिरे से खारिज कर दिया।
ICC ने चेतावनी दी है कि अगर बांग्लादेशी टीम भारत में खेलने नहीं आती है, तो उसके पाइंट्स काट लिए जाएंगे।
विवाद की जड़: मुस्तफिजुर रहमान और IPL
इस पूरे विवाद की शुरुआत IPL मिनी ऑक्शन के बाद हुई।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में भारत में उनका विरोध शुरू हो गया।

सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए BCCI ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।
प्रतिक्रिया स्वरूप, बांग्लादेश ने अपने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी और भारत में वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेन्यू बदलने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी (ICC) ने खारिज कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग रखी थी, लेकिन आईसीसी ने साफतौर पर कहा है कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट… pic.twitter.com/M41pVrr6X1
— Dainik Jagran (@JagranNews) January 7, 2026
ग्रुप-सी का समीकरण और कार्यक्रम
बांग्लादेश को ग्रुप-सी में रखा गया है।
उनके शुरुआती तीन मुकाबले (वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ) कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने हैं।
आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में नेपाल के खिलाफ प्रस्तावित है।
ICC अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आयोजन की तैयारी पूरी है और वेन्यू में बदलाव संभव नहीं है।

पाकिस्तान का रुख और हाइब्रिड मॉडल
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान पहले ही अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करा चुका है।
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण लंबे समय से द्विपक्षीय क्रिकेट बंद है।
पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले के बाद अब पाकिस्तान भी भारत में वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगा।
यहां तक कि हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में आयोजित होगा।


