Womens World Cup in Indore: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इस टूर्नामेंट में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 5 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हिस्सा लेंगी।
यह दूसरा मौका है जब इंदौर में महिला वर्ल्ड कप के मैच होंगे।
इससे पहले 1997 में एक मैच यहां खेला गया था।
12 साल बाद भारत में होगा विमेंस वर्ल्ड कप
भारत 12 साल बाद महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा।
पिछली बार 2013 में यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित हुआ था।
इस बार 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जो बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो (श्रीलंका) में आयोजित होंगे।
The moment we’ve been waiting for!
The Women’s Cricket World Cup 2025 fixtures are OUT! @ICC pic.twitter.com/qiAjB9arxI
— BCCI (@BCCI) June 16, 2025
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इंदौर से
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मैच 1 अक्टूबर को इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी।
इंदौर में खेले जाने वाले मैचों का शेड्यूल
सभी मैच दोपहर 3 बजे शुरू होंगे:
-
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड
-
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका
-
19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड
-
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड
-
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका
सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल
-
पहला सेमीफाइनल: 29 अक्टूबर (गुवाहाटी/कोलंबो)
-
दूसरा सेमीफाइनल: 30 अक्टूबर (बेंगलुरु)
-
फाइनल: 2 नवंबर (बेंगलुरु/कोलंबो)
2025 ICC Women’s Cricket World Cup schedule !
Read more ➡ https://t.co/myj2Gfamkv pic.twitter.com/zl3IYWC2e6
— ICC (@ICC) June 2, 2025
इंदौर में क्रिकेट का जोश
इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, क्योंकि यहां भारत vs इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड जैसे बड़े मुकाबले होंगे।
होलकर स्टेडियम में पहले भी कई यादगार मैच खेले जा चुके हैं, और इस बार महिला क्रिकेट का जलवा देखने को मिलेगा।


