HomeTrending NewsINDvsPAK: बीच मैच से भागे PCB चीफ नकवी- पाकिस्तान में टूटे TV,...

INDvsPAK: बीच मैच से भागे PCB चीफ नकवी- पाकिस्तान में टूटे TV, बाबर-शाहीन की हुई फजीहत

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Pakistani Cricketers Troll: क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच सातवें आसमान पर होता है।

लेकिन टी20 विश्व कप 2026 के महामुकाबले में यह रोमांच एकतरफा साबित हुआ।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी है।

इस हार के बाद पाकिस्तान में कोहराम मचा हुआ है।

आलम यह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी हार के डर से मैच खत्म होने से पहले ही स्टेडियम छोड़कर भाग निकले।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की सड़कों पर एक बार फिर टूटे हुए टीवी के टुकड़े नजर आ रहे हैं।

मैच खत्म होने से पहले ही भागे PCB चीफ (Mohsin Naqvi fled)

सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा PCB चीफ मोहसिन नकवी की हो रही है।

कोलंबो के स्टेडियम में मौजूद नकवी को जब अहसास हुआ कि पाकिस्तान की हार तय है, तो वे शर्मिंदगी से बचने के लिए बीच मैच में ही उठकर चले गए।

बताया जा रहा है कि 12वें ओवर में जब मोहम्मद नवाज आउट हुए, तभी नकवी अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।

फैंस अब उन्हें ‘भगोड़ा’ कहकर ट्रोल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि नकवी एशिया कप 2025 और चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन को लेकर पहले ही विवादों में रहे हैं।

पाकिस्तान में सड़कों पर टूटे टीवी (TVs broken in Pakistan)

जैसे ही भारत की जीत पक्की हुई, पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों से वीडियो आने शुरू हो गए।

गुस्से से लाल प्रशंसकों ने सड़कों पर अपने टीवी सेट निकाल लिए और उन पर ईंट-पत्थर और डंडे बरसाकर उन्हें चकनाचूर कर दिया।

पाकिस्तानी फैन ने बदली जर्सी

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान एक पाकिस्तानी फैन अपनी टीम के प्रर्दशन से इतना दुखी हो गया कि उसने पाकिस्तानी जर्सी उतारकर टीम इंडिया की नीली जर्सी पहन ली।

दिग्गजों ने उड़ाई धज्जियां

पाकिस्तानी टीवी चैनलों पर भी माहौल काफी गर्म रहा।

पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ और मोहम्मद आमिर जैसे दिग्गजों ने लाइव शो में खिलाड़ियों की जमकर क्लास लगाई।

एक शो के होस्ट ने तो तंज कसते हुए कहा, हमें इंडिया से हारने की आदत हो गई है, हमें गम नहीं होता।”

उन्होंने व्यंग्य में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान के खराब प्रदर्शन के लिए दर्शकों से तालियां बजवाईं।

सीनियर खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन

पाकिस्तान की इस हार के सबसे बड़े गुनहगार उनके सीनियर खिलाड़ी माने जा रहे हैं:

  • बाबर आजम: कप्तान साहब ने 7 गेंदें खेलीं और सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

  • शाहीन अफरीदी: दुनिया के घातक गेंदबाज कहे जाने वाले शाहीन ने 2 ओवर में 31 रन लुटा दिए और सिर्फ 1 विकेट ले पाए।

  • शादाब खान: गेंद से 17 रन लुटाए और बल्ले से 15 गेंदों में मात्र 14 रन ही बना सके।

ईशान का तूफान और गेंदबाजों का कहर

कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, जो उनके लिए गलत फैसला साबित हुआ।

भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र कुछ ही गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेल डाली।

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

जवाब में, 176 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

भारतीय गेंदबाजों—हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह—ने 2-2 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

पूरी पाकिस्तानी टीम महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई और अपने कोटे के 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।

राइवलरी या एकतरफा मुकाबला?

इस जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान पर 8-1 की बढ़त बना ली है।

अब क्रिकेट पंडितों का कहना है कि इसे ‘राइवलरी’ (प्रतिद्वंद्विता) कहना गलत होगा, क्योंकि भारत हर बार पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद रहा है।

दिल्ली पुलिस ने भी इस मौके पर चुटकी लेते हुए एक्स पर लिखा“गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।”

यह हार पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ा सबक है, जहां बोर्ड की राजनीति और खिलाड़ियों का खराब फॉर्म पाकिस्तानी टीम को गर्त में ले जा रहा है।

- Advertisement -spot_img