Homeस्पोर्ट्सIND vs SL 3rd ODI: भारत की शर्मनाक हार के ये हैं...

IND vs SL 3rd ODI: भारत की शर्मनाक हार के ये हैं 5 बड़े कारण

और पढ़ें

Laxman Chaurasiya
Laxman Chaurasiya
लक्ष्मण चौरसिया पेशे से पत्रकार हैं जो डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। इन्हें क्रिकेट पर लेख लिखने का बेहद शौक है और इन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विश्लेषण और समाचार लिखे हैं। इनके लेखन में सटीकता और जुनून झलकता है, जिससे पाठकों को ताजगीपूर्ण और प्रामाणिक जानकारी मिलती है। मौजूदा समय में ये बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर रहे हैं जिसमें इन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म्स में महारथ हासिल की है।

IND vs SL 3rd ODI: श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज में भारत की 2-0 से हार ने सभी क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है। 7 अगस्त को प्रेमदासा स्टेडियम कोलंबो में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले से भारतीय फैंस को काफी उम्मीदें थी।

लेकिन देखते ही देखते एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई और फैंस की उम्मीदों में पानी फिर गया। श्रीलंका ने तीसरे ODI मैच में अच्छी बल्लेबाजी (IND vs SL 3rd ODI) करते हुए 50 ओवर में 248 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए अविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की जबरदस्त पारी खेली और पथुम निसांका 45, कुशल मेंडिस 59 ने उनका बखूबी साथ निभाया। भारत के लिए रियान पराग ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम महज 138 रनों पर आलआउट हो गई। भारत के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान दिए। अंत में वाशिंगटन सुंदर 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली लेकिन भारत (IND vs SL 3rd ODI) को लक्ष्य तक पहुंचाने में असफल रहे।

श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालागे ने पंजा खोला वहीं महीश तीक्षणा और जेफ्री वेंडरसे ने 2-2 विकेट लिए जिससे भारतीय टीम महज 138 रनों पर आलआउट हो गई।

यह पहली बार है जब भारत ने 27 वर्षों में श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज हारी है। इससे पहले 1997 में भारत को श्रीलंका से सीरीज़ हार का सामना करना पड़ा था।

ऐसे में आइये जानते हैं 5 प्रमुख कारण (5 reasons why Team India lost ODI Series) जिनकी वजह से भारत को यह सीरीज गंवानी पड़ी:

1. भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो:

भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में पूरी तरह से नाकाम रहे। प्रेमादासा स्टेडियम में श्रीलंका के 248 रन के जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 138 रन पर ही सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका।

श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, और शुभमन गिल जैसे युवा बल्लेबाज अपने कौशल का फायदा नहीं उठा सके। इस खराब प्रदर्शन ने टीम को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

2. वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा जिम्मेदारी न लेना:

रोहित शर्मा, विराट कोहली, और केएल राहुल जैसे टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण समय पर जिम्मेदारी नहीं ली। जब टीम को उनसे उम्मीद थी, तब वे प्रदर्शन करने में असफल रहे। सीनियर खिलाड़ियों का अपने अनुभव का सही इस्तेमाल नहीं करना टीम की हार का कारण बना।

3. बल्लेबाजी क्रम में बहुत ज्यादा प्रयोग:

टीम मैनेजमेंट ने बल्लेबाजी क्रम में बहुत ज्यादा प्रयोग किए। यह प्रयोग खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को प्रभावित कर गया। सही बल्लेबाज सही पोजिशन पर नहीं खेले, जिससे टीम का संतुलन बिगड़ गया और रन बनाना मुश्किल हो गया।

4. गेंदबाजी में औसत से भी नीचे वाला प्रदर्शन:

गेंदबाजों ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया खासकर तेज गेंदबाजों ने। वे श्रीलंकाई बल्लेबाजों को दबाव में नहीं रख सके और नियमित अंतराल पर विकेट नहीं ले पाए। खासकर डेथ ओवर्स में रन रोकने में असफल रहे, जिससे श्रीलंका अच्छा स्कोर बना पाई।

5. श्रीलंका के स्पिनरों को समझने में नाकामी:

भारतीय बल्लेबाजों स्पिन के अच्छे खिलाड़ी माने जाते हैं लेकिन वे श्रीलंकाई स्पिनरों को ठीक से समझ नहीं पाए। महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेल्लालागे और जेफ्री वेंडरसे जैसे युवा स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया।

उनकी गेंदों को पढ़ने में नाकाम रहने के कारण भारतीय बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट होते गए।

ये थे वे पांच बड़े कारण जिसके चलते भारतीय टीम को श्रीलंका (IND vs SL 3rd ODI) के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि गंभीर की सेना आगामी सीरीज में कैसे वापसी करती है।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में भारत के लिए बुरा दिन, 1 ही दिन में लगे 5 झटके

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 16 October

Breaking News : 15 October