Homeस्पोर्ट्सचिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर लौटेगी रौनक, भगदड़ के दाग के बाद मिली...

चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर लौटेगी रौनक, भगदड़ के दाग के बाद मिली IPL होस्ट करने की मंजूरी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Chinnaswamy Stadium IPL Opening: बेंगलुरु के क्रिकेट फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL 2026 के मैचों के आयोजन को आखिरकार मंजूरी दे दी है।

इसका मतलब है कि 28 मार्च को होने वाला सीजन का पहला मुकाबला अब अपने तय शेड्यूल के अनुसार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा।

क्यों लगी थी रोक?

बीते साल जब RCB ने अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती थी, तब जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में एक विक्ट्री परेड आयोजित की गई थी।

उस दौरान स्टेडियम के बाहर बेकाबू भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और 50 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे।

इस हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में बड़े आयोजनों पर रोक लगा दी गई थी।

:Bengaluru Stampede, Karnataka Cricket Association, Chinnaswamy Stadium, RCB, KSCA, Resignation, Stampede Accident, RCB Victory Parade

स्थिति इतनी गंभीर थी कि ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 के मैचों को भी बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई शिफ्ट करना पड़ा था।

Bangalore stampede, RCB victory parade, Virat Kohli, Karnataka government report, Chinnaswamy stadium, IPL 2025
Bangalore stampede, government report

कैसे मिली दोबारा परमिशन?

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने सोमवार को एक हाई-लेवल मीटिंग की।

इसमें कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA), एक्सपर्ट कमेटी और इवेंट मैनेजमेंट फर्म के लोग शामिल हुए।

कमेटी ने स्टेडियम की नई सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लेने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी।

एक्सपर्ट्स की सिफारिशों को मानते हुए सरकार ने अब आईपीएल मैचों के लिए “गो अहेड” कह दिया है।

IPL 2026 Opening Match, RCB vs SRH Chinnaswamy Stadium, IPL Matches in Bengaluru Permission, Royal Challengers Bengaluru Defending Champions, KSCA Security Report IPL 2026

कमेटी ने किन खामियों पर किया काम?

जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की रिपोर्ट में पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम की कई कमियां गिनाई गई थीं, जिन्हें अब दूर करने की कोशिश की जा रही है:

  1. एंट्री-एग्जिट की समस्या: स्टेडियम में आने-जाने के गेट अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से कम थे।

  2. इमरजेंसी प्लानिंग: किसी भी हादसे की स्थिति में भीड़ को सुरक्षित बाहर निकालने की ठोस योजना नहीं थी।

  3. पार्किंग और ट्रैफिक: स्टेडियम के आसपास जगह की कमी की वजह से ट्रैफिक जाम और भीड़ का दबाव बढ़ जाता था।

डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी RCB

परंपरा के मुताबिक, पिछले सीजन की विजेता टीम को ओपनिंग मैच की मेजबानी मिलती है।

RCB ने पिछले साल पंजाब किंग्स को एक रोमांचक फाइनल में 6 रन से हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

इसी वजह से सीजन का पहला मैच, क्वालिफायर-2 और ग्रैंड फिनाले चिन्नास्वामी में रखा गया है।

अगर सुरक्षा संबंधी मंजूरी नहीं मिलती, तो बेंगलुरु को अपने ‘होम ग्राउंड’ का फायदा नहीं मिल पाता।

BCCI ने पहले ही 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया था, लेकिन बेंगलुरु के मैचों पर सस्पेंस बना हुआ था।

अब सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं।

IPL 2026 Opening Match, RCB vs SRH Chinnaswamy Stadium, IPL Matches in Bengaluru Permission, Royal Challengers Bengaluru Defending Champions, KSCA Security Report IPL 2026

#IPL2026 #RCB #ChinnaswamyStadium #BengaluruCricket #IPLOpeningMatch #ViratKohli #CricketNews #KarnatakaGovernment

- Advertisement -spot_img