Homeस्पोर्ट्सRCB फैंस के लिए बुरी खबर: बेंगलुरु भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम...

RCB फैंस के लिए बुरी खबर: बेंगलुरु भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी टीम

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

RCB Leave Chinnaswamy Stadium: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन 2026 को लेकर क्रिकेट गलियारों से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं।

सबसे चौंकाने वाला बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खेमे से है।

रिपोर्ट्स की मानें तो RCB अपने ऐतिहासिक होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस बार एक भी मैच नहीं खेलेगी।

इसके बजाय टीम नवी मुंबई और रायपुर को अपना नया घर बना सकती है।

RCB क्यों छोड़ रही है बेंगलुरु?

इस बड़े फैसले के पीछे पिछले साल हुई एक दुखद घटना है।

4 जून को IPL 2025 की जीत के बाद जब RCB ने विक्ट्री परेड और सेलिब्रेशन का आयोजन किया था, तब चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी।

इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी।

Bangalore stampede, RCB victory parade, Virat Kohli, Karnataka government report, Chinnaswamy stadium, IPL 2025
Bangalore stampede

कर्नाटक सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए RCB प्रबंधन को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

सरकार का कहना है कि कार्यक्रम के लिए जरूरी अनुमतियां नहीं ली गई थीं।

इसी सुरक्षा कारणों और कानूनी पेचीदगियों की वजह से RCB ने अब तक कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) से मैचों के लिए संपर्क नहीं किया है।

माना जा रहा है कि टीम अपने 5 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और 2 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेल सकती है।

Bangalore stampede, RCB victory parade, Virat Kohli, Karnataka government report, Chinnaswamy stadium, IPL 2025
Bangalore stampede,

राजस्थान रॉयल्स का भी ठिकाना बदलेगा!

सिर्फ RCB ही नहीं, राजस्थान रॉयल्स (RR) भी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम से दूर जा सकती है।

एक निजी सर्वे में जयपुर स्टेडियम की स्थिति को ‘खतरनाक’ और ‘नाजुक’ बताया गया है।

सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शिफ्ट करने पर विचार कर रही है।

भारत और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच तनाव

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी तनाव चरम पर है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) आगामी टी-20 वर्ल्ड कप (जो 7 फरवरी से शुरू होना है) के अपने मैच भारत में खेलने को तैयार नहीं है।

बांग्लादेश चाहता है कि उसके मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं।

विवाद की जड़ बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान हैं।

मुस्तफिजुर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा के विरोध में BCCI ने उन्हें खेलने की अनुमति नहीं दी।

इसके बाद KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

IPL 2026 Bangladesh Ban, Mustafizur Rahman KKR controversy, T20 World Cup 2026 Bangladesh team, India vs Bangladesh Cricket Row, BCB vs BCCI controversy, Bangladesh cricket news Hindi

इस फैसले से नाराज बांग्लादेश सरकार ने न केवल अपने देश में IPL के प्रसारण पर रोक लगा दी, बल्कि अब सुरक्षा का हवाला देकर वर्ल्ड कप के वेन्यू बदलने की जिद पर अड़ी है।

हालांकि, ICC ने फिलहाल बांग्लादेश की इस मांग को खारिज कर दिया है, लेकिन BCB बातचीत जारी रखने की बात कह रहा है।

- Advertisement -spot_img