HomeTrending Newsगावस्कर से कपिल देव तक, इमरान खान की मदद के लिए 5...

गावस्कर से कपिल देव तक, इमरान खान की मदद के लिए 5 देशों के 14 क्रिकेटरों ने उठाई आवाज

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Cricketers Appeal For Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेट की दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शुमार इमरान खान इस वक्त एक बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद 73 वर्षीय इमरान खान की गिरती सेहत ने अब पूरी दुनिया के क्रिकेट जगत को चिंता में डाल दिया है।

इसी कड़ी में भारत के दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत दुनिया के 14 पूर्व कप्तानों ने एकजुट होकर पाकिस्तान सरकार से मानवता के आधार पर अपील की है।

Cricketers Appeal For Imran Khan Imran Khan, Imran Khan health update, Kapil Dev, Sunil Gavaskar, appeal for Imran Khan, Former cricket captains, letter to Pakistan Govt, Imran Khan jail, Pakistan Govt, Pakistan politics, Imran Khan 1992 World Cup winning captain, Adiala Jail, Imran Khan treatment

दुनियाभर के कप्तानों की भावुक अपील

इमरान खान की इस हालत को देखते हुए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को एक संयुक्त पत्र लिखा है।

इस पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन इमरान खान खेल जगत का एक बड़ा नाम हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।

चिट्ठी लिखने वाले दिग्गजों में शामिल हैं:

  • भारत से: सुनील गावस्कर और कपिल देव।

  • ऑस्ट्रेलिया से: एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, स्टीव वॉ, किम ह्यूजेस और बेलिंडा क्लार्क।

  • इंग्लैंड से: माइकल एथरटन, नासिर हुसैन, डेविड गॉवर और माइकल ब्रियरली।

  • वेस्टइंडीज से: क्लाइव लॉयड।

  • न्यूजीलैंड से: जॉन राइट।

हैरानी की बात यह है कि इस चिट्ठी पर पाकिस्तान के किसी भी पूर्व कप्तान के हस्ताक्षर नहीं हैं, हालांकि वसीम अकरम और वकार यूनुस जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी चिंता जाहिर की है।

Cricketers Appeal For Imran Khan Imran Khan, Imran Khan health update, Kapil Dev, Sunil Gavaskar, appeal for Imran Khan, Former cricket captains, letter to Pakistan Govt, Imran Khan jail, Pakistan Govt, Pakistan politics, Imran Khan 1992 World Cup winning captain, Adiala Jail, Imran Khan treatment

क्रिकेट को बताया ‘दोस्ती का पुल’

इन दिग्गजों ने अपने बयान में कहा, हममें से कई लोगों ने इमरान के खिलाफ मैच खेला है, उनके साथ मैदान साझा किया है और उनके करिश्माई नेतृत्व को करीब से देखा है। वह 1992 के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं जिन्होंने सीमाओं के पार पीढ़ियों को प्रेरित किया है।”

कप्तानों ने जोर देकर कहा कि खेल भावना हमें सिखाती है कि मैदान के बाहर सम्मान बना रहना चाहिए।

उन्होंने मांग की है कि इमरान खान को विशेषज्ञों से इलाज, परिवार से मिलने की अनुमति और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया मिलनी चाहिए।

Cricketers Appeal For Imran Khan Imran Khan, Imran Khan health update, Kapil Dev, Sunil Gavaskar, appeal for Imran Khan, Former cricket captains, letter to Pakistan Govt, Imran Khan jail, Pakistan Govt, Pakistan politics, Imran Khan 1992 World Cup winning captain, Adiala Jail, Imran Khan treatment

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान की दाईं आंख की रोशनी कम हो गई है।

बताया जा रहा है कि उनकी एक आंख की लगभग 85% रोशनी खत्म हो चुकी है।

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वकील सलमान सफदर की रिपोर्ट के अनुसार, जेल में रहने के दौरान इमरान खान की आंखों में खून का थक्का जम गया था, जिसका समय पर सही इलाज नहीं हो पाया।

अक्टूबर 2025 तक उनकी नजरें सामान्य थीं, लेकिन अब हालात गंभीर हैं।

Bushra Bibi, Imran Khan Toshakhana case, former Pakistan Prime Minister, 17-year sentence, Prevention of Corruption Act, Bulgari jewelry, FIA special court, Rawalpindi Adiala Jail, Pakistan news, appeal, PTI, criminal breach of trust, fine

इमरान खान का आरोप है कि उन्हें उनके निजी डॉक्टरों से इलाज कराने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

इमरान खान पर चल रहे हैं 100 से ज्यादा केस

आपको बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं।

उन पर भ्रष्टाचार, सरकारी गोपनीय जानकारी लीक करने (साइफर केस) और सरकारी तोहफे बेचने (तोशाखाना केस) जैसे 100 से अधिक मामले दर्ज हैं।

उन्हें 14 साल तक की सजा भी सुनाई जा चुकी है। 9 मई 2023 को हुई उनकी गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में भारी हिंसा भी हुई थी।

Bushra Bibi, Imran Khan Toshakhana case, former Pakistan Prime Minister, 17-year sentence, Prevention of Corruption Act, Bulgari jewelry, FIA special court, Rawalpindi Adiala Jail, Pakistan news, appeal, PTI, criminal breach of trust, fine

वर्तमान में वह रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं, जहां उनकी सेहत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

अब देखना यह है कि दुनिया भर के इन दिग्गजों की अपील का पाकिस्तान सरकार पर क्या असर होता है।

- Advertisement -spot_img