Homeस्पोर्ट्सIPL Retentions: 18 Cr, 14 Cr, 11 Cr, 18 Cr... देखिए कौन...

IPL Retentions: 18 Cr, 14 Cr, 11 Cr, 18 Cr… देखिए कौन सी टीम किस प्लेयर को करेगी रिटेन

और पढ़ें

Laxman Chaurasiya
Laxman Chaurasiya
लक्ष्मण चौरसिया पेशे से पत्रकार हैं जो डिजिटल मीडिया में 4 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। इन्हें क्रिकेट पर लेख लिखने का बेहद शौक है और इन्होंने खेल के विभिन्न पहलुओं पर गहन विश्लेषण और समाचार लिखे हैं। इनके लेखन में सटीकता और जुनून झलकता है, जिससे पाठकों को ताजगीपूर्ण और प्रामाणिक जानकारी मिलती है। मौजूदा समय में ये बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर रहे हैं जिसमें इन्होंने इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे कई प्लेटफॉर्म्स में महारथ हासिल की है।

Retention List IPL 2025: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार टीमों के पास अपनी रणनीति को और बेहतर बनाने का मौका है। यहां हम आपको बताएंगे आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से जुड़े सभी अहम अपडेट्स और संभावित रिटेंशन।

आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी का पर्स बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि हर टीम के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ज्यादा पैसे होंगे, जिससे वे अपने स्क्वॉड को और मजबूत कर सकती हैं।

इस बार प्रत्येक टीम को अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है, जिसमें कम से कम एक अनकैप्ड (Uncapped Player) खिलाड़ी शामिल होना अनिवार्य है।

फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर 2024 तक अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची बीसीसीआई को सौंपनी होगी। यह महत्वपूर्ण तारीख होगी, जिसके बाद टीमें अपने शेष पर्स का उपयोग नए खिलाड़ियों की बोली में करेंगी।

आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों की मैच फीस भी तय की गई है। हर खिलाड़ी को प्रति मैच 7.5 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।

आपको बता दें BCCI ने पहले ही क्लियर कर दिया है की IPL 2025-2027 में इम्पैक्ट प्लेयर का रूल जारी रहेगा। नीचे देखिए सभी टीमों की सटीक रिटेंशन लिस्ट;

10 टीमों के संभावित रिटेंशन:

1. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Retention List IPL 2025):

ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़
शिवम दुबे- 14 करोड़
मथीशा पथिराना- 11 करोड़
रवींद्र जडेजा- 18 करोड़
एमएस धोनी- 4 करोड़ (Uncapped Player)

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Retention List IPL 2025):

हार्दिक पांड्या- 18 करोड़
सूर्यकुमार यादव- 14 करोड़
रोहित शर्मा- 11 करोड़
जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़
नेहल वढेरा- 4 करोड़ (Uncapped Player)

3. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Retention List IPL 2025):

श्रेयस अय्यर- 18 करोड़
सुनील नारायण- 14 करोड़
आंद्रे रसेल- 11 करोड़
रिंकू सिंह- 18 करोड़
हर्षित राणा- 4 करोड़ (Uncapped Player)

4. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Retention List IPL 2025):

विराट कोहली- 18 करोड़
मोहम्मद सिराज- 14 करोड़
फाफ डू प्लेसिस- 11 करोड़
अनुज रावत- 4 करोड़ (Uncapped Player)

5. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Retention List IPL 2025):

ऋषभ पंत- 18 करोड़
अक्षर पटेल- 14 करोड़
ट्रिस्टियन स्टब्स- 11 करोड़
यश धुल- 4 करोड़ (Uncapped Player)

6. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Retention List IPL 2025):

संजू सैमसन- 18 करोड़
जोस बटलर- 14 करोड़
रियान पराग- 11 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 18 करोड़

7. सनराइजर्स हैदराबाद (Hyderabad Retention List):

पैट कमिंस- 18 करोड़
अभिषेक शर्मा- 14 करोड़
हेनरिक क्लासेन- 11 करोड़

8. पंजाब किंग्स (Punjab Retention List):

सैम करन- 18 करोड़
अर्शदीप सिंह- 14 करोड़
कगिसो रबाडा- 11 करोड़
शशांक सिंह- 4 करोड़ (Uncapped Player)

9. लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Retention List):

केएल राहुल- 18 करोड़
निकोलस पूरन- 14 करोड़
मार्कस स्टोइनिस- 11 करोड़
आयुष बडोनी- 4 करोड़ (Uncapped Player)

10. गुजरात टाइटंस (Gujarat Retention List):

शुभमन गिल- 18 करोड़
राशिद खान- 14 करोड़
मोहम्मद शमी- 11 करोड़
साई सुदर्शन- 4 करोड़ (Uncapped Player)

आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन काफी रोमांचक होगा, क्योंकि टीमों के पास ज्यादा पर्स और रिटेंशन की बेहतर रणनीति होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से खिलाड़ी अपनी टीमों में जगह बना पाते हैं और कौन नए सफर की शुरुआत करते हैं।

READ THIS ALSO: वनडे क्रिकेट में लगातार 3 या अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

- Advertisement -spot_img

ताजा खबरें

Breaking News : 15 October