Hitech Gaushala in Bhopal: मध्य प्रदेश के भोपाल में राज्य की पहली हाईटेक गोशाला बनने जा रही है, जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव 23 नवंबर को किया।
ये गौशाला आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इसमें करीब 10000 गोवंश एक साथ रखें जा सकेंगे।
गौसेवा ही कर्म…
आज भोपाल में प्रदेश की आधुनिकतम गौशाला का भूमि पूजन करूंगा। pic.twitter.com/UC2ekTRUKT
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) November 23, 2024
बरखेड़ी में बनेगी गौशाला
ये गौशाला विधानसभा क्षेत्र हुजूर के बरखेड़ी डोब में बनेगी।
सीएम के भूमिपूजन से पहले विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों सहित स्थल का निरीक्षण किया।
इस दोरान भोपाल कलेक्टर कोशलेंद्र विक्रम सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

गौशाला की विशेषताएं
- ये गौशाला 15 करोड़ की लागत से करीब 25 एकड़ क्षेत्र में बनाई जाएगी।
- गौशाला में CCTV कैमरे के माध्यम से गायों की 24×7 मॉनिटरिंग की जाएगी।
- इस गौशाला में 10 हजार गायों को एक साथ रखा जा सकेगा।
- गायों को भूसा, हरा घास, पशु आहार आदि कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
- गायों के गोबर और गौमूत्र से विभिन्न सामग्री तैयार की जाएगी।
- जैविक खाद निर्माण के लिए संयंत्र भी लगाया जाएगा।
- गायों के उपचार के लिए सभी संसाधनों से युक्त चिकित्सा वार्ड का निर्माण किया जाएगा।

मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार- रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने यहां मीडियावालों से बात करते हुए कहा कि – यह हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश की कमान एक ऐसे व्यक्तित्व के हाथ में हैं जो मन-वचन-कर्म से गौमाता की सेवा में संलग्न रहते हैं। गौमाता का संरक्षण और संवर्धन जिनकी प्राथमिकता है।
प्रदेश भर में गौशालाओं के निर्माण के साथ ही गायों के आहार और सुविधा के बंदोबस्त के लिए भी प्रबंध कराते हैं।
हमारी सनातन परंपरा में में गाय को माता कहा गया है। उनमें 33 कोटि देवताओं का निवास माना गया है।
गौ के पंचगव्य आयुर्वेद में सर्वोत्तम औषधि माने गए हैं। और गौ की सेवा स्वयं मोक्षदायिनी होती है।
ऐसे में हुजूर में इस अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण मेरे भी पुण्यों का उदय है।
जिस प्रकार माननीय मुख्यमंत्री जी सदैव गौसेवा के लिए संकल्पित रहते हैं। उसी तरह अपने मुखिया का संकल्प हमारी गौसेवा का आधार बनेगा।