Homeन्यूजपत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, आखिरी अपील- ‘मर्दों की...

पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, आखिरी अपील- ‘मर्दों की भी सुनी जाए, हम बहुत अकेले हैं’

और पढ़ें

TCS Manager Suicide: आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा एक केस सामने आया है।

पत्नी से परेशान आईटी कंपनी के मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मरने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया और पत्नी निकिता पर गंभीर आरोप लगाए।

हालांकि, निकिता ने आरोपों को गलत बताया और अपनी सफाई में कहा कि वो मेरा पास्ट था।

अतुल सुभाष जैसा सुसाइड केस

बेंगलुरु में कार्यरत 34 वर्षीय AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 9 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली।

आत्महत्या से पहले अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था।

जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए।

इसी तरह का एक और मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है।

24 फरवरी को TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी निकिता शर्मा को बताया है।

Agra TCS Manager Suicide Case
Agra TCS Manager Suicide Case

वहीं, दूसरी ओर निकिता ने मानव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

मानव और निकिता की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सच में प्रताड़ना किसे मिली और कौन दोषी है।

प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करो

मानव शर्मा का 6.57 मिनट का ‘आखिरी वीडियो’ दिल दहलाने वाला है।

फंदे को गले में कसकर वीडियो बनाते हुए मानव कई बार भावुक होते दिखे।

मानव ने वीडियो में कहा- मैं तो चला जाऊंगा।

मर्दों की सोचो, प्लीज सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।

‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…अब मैं विदा ले रहा हूं।

मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

कोई आदमी बचेगा ही नहीं, जिसके ऊपर तुम इल्जाम लगा सको।

मैं पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं, आज फिर कर रहा हूं।

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता किसी लॉ एंड ऑर्डर से।

मैं अपना बता देता हूं यार सबका सेम है।

मेरी वाइफ का किसी के साथ अफेयर है।

इसके बाद मानव रोने लगते हैं और फिर फांसी पर झूल जाते हैं।

निकिता ने कहा- वो शराब पीकर मुझे मारते थे

मानव के सुसाइड का वीडियो वायरल होने के बाद अब निकिता का बयान सामने आया है।

निकिता का कहना है कि मानव ने मुझपर जो आरोप लगाए हैं, वो मेरा पास्ट था।

मानव ने तीन बार फांसी लगाने की कोशिश की थी।

एक बार मैंने खुद फंदा काटकर उन्हें बचाया था।

मानव मुझसे मारपीट करते थे और ड्रिंक भी करते थे।

Manav Sharma wife Niketa
Manav Sharma wife Niketa

मैंने उनके माता-पिता को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने कहा- तुम दोनों पति-पत्नी आपस में समझो।

जिस दिन वह मरे उस दिन मैंने उनकी बहन को बताया, लेकिन उन्होंने इसे इग्नोर कर दिया।

निकिता का कहना है कि शादी के पहले का पास्ट मुद्दा बनाकर मानव उसे प्रताड़ित करता था।

इस केस में मानव की बहन आकांक्षा और पत्नी निकिता की WhatsApp चैट भी सामने आई है।

चैट में निकिता ने मानव की आत्महत्या की धमकियों का जिक्र किया था।

लेकिन, आकांक्षा ने निकिता को उसे इग्नोर करने और शांत रहने की सलाह दी थी।

शादी के एक महीने बाद ही बढ़ने लगे थे विवाद

30 जनवरी 2024 को मानव की शादी आगरा की निकिता शर्मा से हुई थी।

शादी के बाद दोनों मुंबई में साथ रहने लगे।

शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन कुछ ही दिनों में झगड़े शुरू हो गए।

मानव के पिता नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बहू निकिता आए दिन झगड़ा करती थी और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी।

परिजनों के मुताबिक निकिता ने शादी के बाद भी अपने प्रेम संबंधों की बात मानव को बताई।

इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

मानव और निकिता के शादी की तस्वीर
मानव और निकिता के शादी की तस्वीर

23 फरवरी को मानव और निकिता आगरा पहुंचे, उसी दिन मानव पत्नी को उसके मायके छोड़ने गया।

ससुराल पक्ष ने मानव को धमकाया और बेइज्जत किया, अगले दिन उसने फांसी लगा ली।

सदर क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा TCS में रिक्रूटमेंट मैनेजर पद पर मुंबई में काम करता था।

घटना के दिन मानव की मां बेटी आकांक्षा के पास दिल्ली गई हुई थीं।

वहीं एयरफोर्स से रिटायर्ड पिता नरेंद्र शर्मा घर में थे।

मानव के पिता ने बहू, उसके माता-पिता और दो बहनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने बेटे को मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया कि उसने जान दे दी।

- Advertisement -spot_img