Bhopal Love Jihad Case: भोपाल के लव जिहाद मामले में एक नया खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक मुस्लिम युवकों का गिरोह कॉलेज की हिंदू लड़कियों को एक रेस्टोरेंट में फंसा रहा था।
पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होने इस रेस्टोरेंट को बंद कर दिया।
ये रेस्टोरेंट उसी कॉलेज के पास हैं, जहां पीड़िताएं पढ़ती थीं।
सामने आई 5वीं पीड़िता
इस मामले में पांचवी पीड़िता भी सामने आ चुकी है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई अन्य लड़कियों के अश्लील वीडियो भी मिले हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग भी करेगा जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस केस में जांच शुरू कर दी है।
NCW ने इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसकी अध्यक्ष झारखंड की पूर्व DGP निर्मला कौर होंगी।
प्रायवेट केबिन में बनाते थे संबंध
भोपाल के एक निजी कॉलेज में फरहान खान, अली खान, साहिल खान और अन्य मुस्लिम लड़कों का गिरोह सक्रिय था।
ये हिंदू लड़कियों से दोस्ती करके उन्हें एक रेस्टोरेंट में ले जाते थे, जहां निजी केबिन बने हुए थे।
वहां इन युवतियों के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए और उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
पुलिस ने टीआईटी कॉलेज के पास स्थित इस रेस्टोरेंट को सील कर दिया है।

रेस्टोरेंट मालिक पर भी आरोप
आरोप है कि यहां लड़कियों को लाकर उन्हें ड्रिंक्स में ड्रग्स मिलाकर बेहोश किया जाता था और फिर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता था।
रेस्टोरेंट मालिक पर भी गिरोह को फंडिंग करने के आरोप लगे हैं।
5वीं पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में अब तक पांच लड़कियों ने पुलिस में शिकायत की है।
पांचवी शिकायतकर्ता ने बताया कि फरहान ने उसके साथ भी ऐसा ही किया था।
पुलिस को आरोपी के फोन से उसका वीडियो भी मिला है।
अब तक की गिरफ्तारी:
- फरहान खान (मुख्य आरोपी)
- अली खान
- साहिल खान
- अन्य सहयोगी

पुलिस ने करवाई उठक-बैठक
इससे पहले मंगलवार को रेप के आरोपी अली का पुलिस ने स्पॉट वेरिफिकेशन कराया है।
वहीं तीन आरोपियों से उठक-बैठक भी करवाई।
डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने कपड़े समेत अन्य सामान को जब्त किया है।
अली इन चीजों का इस्तेमाल युवती से मारपीट में करता था।
पुलिस पहले ही घटना में इस्तेमाल की गई फरहान की बाइक जब्त कर चुकी है, अब अली की बाइक की जब्ती की जाएगी।

कोर्ट में आरोपियों की पिटाई, वकीलों ने किया हंगामा
सोमवार को जब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, तो वकीलों ने उन पर हमला कर दिया।
आरोपियों को भगवा गमछा पहनाकर लाया गया था, जिसे देखकर वकील भड़क गए।
पुलिस ने उन्हें बचाया, लेकिन कोर्ट से निकलते समय फरहान और अली को पीटा गया।
Angry Hindus beating jihadi for trapping hindu girls to torture and convert in Islam
I hope MP govt won’t spare them #Bhopal pic.twitter.com/vOXGWLylYm
— Right Singh (@rightwingchora) April 29, 2025
एबीवीपी ने किया विरोध, अर्थी निकाली
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने “लव जिहाद” के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली।
उन्होंने प्रशासन से छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई जारी
आरोपियों के मोबाइल से 7 लड़कियों के वीडियो बरामद।
दो और पीड़िताओं के सामने आने की आशंका।
आरोपियों के परिवार की भूमिका भी जांच के दायरे में।
यह केस अभी और बड़ा हो सकता है, क्योंकि पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से अलग-अलग लड़कियों के कई और वीडियो मिले हैं और संभव है कि और भी पीड़िताएं सामने आएंगी।
इस घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें-