HomebreakingnewsTOP NEWS: बंगाल विधानसभा में भाजपा चीफ-व्हिप को मार्शलों ने घसीटकर निकाला,...

TOP NEWS: बंगाल विधानसभा में भाजपा चीफ-व्हिप को मार्शलों ने घसीटकर निकाला, 5 विधायक सस्पेंड

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 13 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

बंगाल विधानसभा में भाजपा चीफ-व्हिप को मार्शलों ने घसीटकर निकाला, 5 विधायक सस्पेंड

पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को बंगाली प्रवासियों पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रस्ताव पर बोल रहीं थीं। तभी विपक्ष (भाजपा) ने नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपा विधायक 2 सितंबर को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के निलंबन का विरोध कर रहे थे।

TMC विधायकों ने इन्हें रोकने की कोशिश की। जब विपक्ष के विधायक वेल तक पहुंच गए तो स्पीकर बिमान बनर्जी ने अव्यवस्था फैलाने के आरोप में भाजपा के चीफ व्हिप शंकर घोष को विधानसभा से सस्पेंड कर दिया।

घोष के बाहर जाने से इनकार करने पर मार्शलों को बुलाया गया।

शंकर घोष को घसीटकर सदन से बाहर निकाला गया। बाहर निकालते समय वो गिरकर बेहोश हो गए, उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

घोष के अलावा चार अन्य भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल, मिहिर गोस्वामी, बंकिम घोष और अशोक डिंडा को भी सदन से निलंबित कर दिया गया है।

बिहार बंद: PM की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में NDA का हंगामा, सड़कों पर उतरे बड़े नेता और कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर कांग्रेस की मंच से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में NDA ने आज बिहार बंद का आह्वान किया।

बंद का असर सहरसा से लेकर मोतिहारी तक देखा गया।

सुबह से ही NDA के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी हुई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर सेवाएं बाधित, जगह-जगह जलभराव

राजधानी दिल्ली बाढ़ के खतरे में हैं।

सोमवार से लगातार हो रही बारिश के बाद यमुना नदी उफान पर है। हालांकि, मंगलवार को ही यमुना ने खतरे का निशान पार कर लिया था।

प्रशासन ने 5000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर लिया है।

साथ ही NDRF की 4 टीमें इस वक्त रेस्क्यू में जुटी हुई है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली के लिए काल बनती जा रही है।

शिखर धवन को ED ने किया तलब, इस मामले में फंसे

Shikhar Dhawan: भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी शिखर धवन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पूर्व खिलाड़ी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है।

धवन को अवैध सट्टेबाजी ऐप को लेकर ईडी ने तलब किया है।

धवन को कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है।

Maharashtra के नागपुर में सोलर कंपनी में ब्लास्ट, 1 की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

नागपुर बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में विस्फोट हुआ है, जिसमें 1 मजदूर की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर पुलिस और बचाव दल पहुंच गए हैं। यह ब्लास्ट बीती रात हुआ है।

खबर के मुताबिक, धमाका होने से पहले कंपनी में 900 से ज्यादा लेबर काम कर रहे थे।

सोलर कंपनी के जनरल मैनेजर आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट रात लगभग 12:35 बजे हुआ था।

इसमें सिस्टम की खराबी की बात सामने आ रही है। फिलहाल, जांच चल रही है और ज्यादा तभी साफ हो पाएगा।

Himachal के कुल्लू में फिर भूस्खलन, 1 की मौत, कई लोग अभी भी फंसे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फिर से भूस्खलन ने अपना भयंकर रूप दिखाया है।

ये लैंडस्लाइड अखाड़ा बाजार क्षेत्र में आई है, जिसमें 1 की मौत हो गई है।

वहीं, घरों पर गिरे मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं। पुलिस का राहत-बचाव अभियान जारी है।

वहीं, कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन ने राहत बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, भूस्खलन से मलबा सीधे मकानों पर आ गिरा, जिसके बाद घर पूरी तरह ढह गए।

इस हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें, हिमाचल में लगातार बारिश हो रही है।

- Advertisement -spot_img