Homeलाइफस्टाइलस्पीड लिमिट से ओवरटेकिंग तक, कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त रखें इन...

स्पीड लिमिट से ओवरटेकिंग तक, कोहरे में गाड़ी चलाते वक्त रखें इन बातों का खास ख्याल

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

Driving tips in Fog: देश में घने कोहरे और बढ़ते प्रदूषण के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

इन हालातों में वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा प्रशासन ने एक नई एडवाइजरी जारी की है।

यह सलाह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो कोहरे में गाड़ी चला रहे हैं।

इन दिशा-निर्देशों का पालन करके आप न केवल अपनी यात्रा को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी सड़क सुरक्षित रख सकते हैं।

गति पर रखें नियंत्रण 

कोहरे में सबसे पहला और जरूरी नियम है गाड़ी की गति कम रखना।

कम रफ्तार होने पर अचानक सामने आने वाली बाधा या वाहन पर तुरंत प्रतिक्रिया दे पाना आसान होता है।

बनाए सुरक्षित दूरी

साथ ही, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। यह दूरी आपको अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में टकराव से बचाएगी।

घने कोहरे में दूरी का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है, इसलिए जितना संभव हो धीरे चलें और दूरी बढ़ा दें।

लाइट्स का सही उपयोग है जरूरी

प्रशासन की एडवाइजरी के मुताबिक कोहरे में हमेशा लो-बीम हेडलाइट या फॉग लाइट का ही इस्तेमाल करें।

हाई बीम लाइट का उपयोग कभी न करें, क्योंकि इसकी तेज रोशनी कोहरे के कणों से परावर्तित होकर सामने से आ रहे ड्राइवर की दृश्यता और भी खराब कर देती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी ध्यान रखें कि कोहरे में गाड़ी चलाते या खड़ी करते समय लाइट्स कभी बंद न करें।

आपकी गाड़ी की लाइट्स ही दूसरे ड्राइवर्स को आपकी मौजूदगी का संकेत देती हैं।

शीशा खुला रखें और संगीत से बचें

कोहरे में गाड़ी चलाते समय कार का शीशा थोड़ा खुला रखना चाहिए।

ऐसा करने से कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर कम होगा और शीशों पर भाप नहीं जमेगी, जिससे आगे का दृश्य साफ रहेगा।

साथ ही, इस दौरान तेज आवाज में संगीत सुनने या इयरफोन लगाने से बचना चाहिए।

कोहरे में कई बार दृश्यता कम होने के कारण दूसरे वाहनों की आवाज या हॉर्न सुनना बेहद जरूरी हो जाता है।

तेज संगीत इसके लिए बाधा बन सकता है।

इन बातों का भी रखें विशेष ध्यान

  1. ओवरटेकिंग से बचें: कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण ओवरटेक करना खतरनाक साबित हो सकता है। जितना हो सके अपनी ही लेन में रहकर गाड़ी चलाएं। अगर ओवरटेक करना अत्यंत जरूरी भी है, तो पूरी सावधानी और सिग्नल देकर ही करें।

  2. सीट बेल्ट जरूर पहनें: चाहे दूरी कम ही क्यों न हो, हमेशा सीट बेल्ट पहनकर ही गाड़ी चलाएं। यह छोटी सी आदत गंभीर दुर्घटना की स्थिति में आपकी जान बचा सकती है।

  3. अनावश्यक रुकावट से बचें: कोहरे में सड़क किनारे गाड़ी रोककर खड़े होने से बचें। अगर रुकना भी पड़े, तो पूरी तरह से सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर रुकें और हेजर्ड लाइट (खतरे की बत्ती) जलाकर रखें।

नोएडा प्रशासन द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों का पालन करके और थोड़ी सी सतर्कता बरतकर आप कोहरे के समय में भी सुरक्षित यात्रा कर सकते हैं।

याद रखें, सुरक्षा आपके हाथ में है।

- Advertisement -spot_img