HomebreakingnewsTOP NEWS 8 January: ट्रंप का भारत को बड़ा झटका, आवारा कुत्तों...

TOP NEWS 8 January: ट्रंप का भारत को बड़ा झटका, आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

और पढ़ें

Nisha Rai
Nisha Rai
निशा राय, पिछले 14 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल (M.P.), लाइव हिंदुस्तान डिजिटल (दिल्ली), गृहशोभा-सरिता-मनोहर कहानियां डिजिटल (दिल्ली), बंसल न्यूज (M.P.) जैसे संस्थानों में काम किया है। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (भोपाल) से पढ़ाई कर चुकीं निशा की एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर अच्छी पकड़ है। इन्होंने सोशल मीडिया (ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम) पर भी काफी काम किया है। इनके पास ब्रांड प्रमोशन और टीम मैनेजमेंट का काफी अच्छा अनुभव है।

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: दलील- कुत्ते हटाने से चूहे बढ़ेंगे, अदालत ने कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों से जुड़े मामलों पर सुनवाई जारी है।

एनिमल वेलफेयर की तरफ से दलील दे रहे एडवोकेट सीयू सिंह ने कहा कि कुत्ते हटाने से चूहों की आबादी बढ़ेगी।

इस पर कोर्ट ने मजाकिया अंदाज में कहा- तो क्या बिल्लियां ले आएं?

बुधवार को इस मामले में करीब ढाई घंटे तक सुनवाई हुई थी।

इस दौरान कोर्ट ने पूछा कि कुत्तों के कारण आम लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी।

कोर्ट ने कहा कि उसका आदेश सड़कों के लिए नहीं, बल्कि केवल संस्थागत क्षेत्रों के लिए है।

बेंच ने यह भी कहा कि पिछले 20 दिनों में हाईवे पर आवारा कुत्तों की वजह से दो जजों के साथ एक्सीडेंट हुए हैं।

इसमें एक जज की हालत गंभीर है। बेंच ने सवाल उठाया कि स्कूलों, अस्पतालों और अदालत परिसरों के भीतर आवारा कुत्तों की क्या आवश्यकता है और उन्हें वहां से हटाने पर क्या आपत्ति हो सकती है।

यह मामला 28 जुलाई 2025 को सुप्रीम कोर्ट के एक्शन से शुरू हुआ था, जब दिल्ली में आवारा कुत्तों के काटने से होने वाली रैबीज बीमारी पर एक मीडिया रिपोर्ट पब्लिश की गई थी।

इस मामले में अब तक 5 बार सुनवाई हो चुकी है।

ट्रंप का भारत को बड़ा झटका, 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से निकला अमेरिका

Donald Trump Big Decision: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को बड़ा झटका दिया है.

उन्होंने अमेरिका को उन 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग कर लिया है, जिनसे अमेरिका को कोई फायदा नहीं हो रहा था.

व्हाइट हाउस ने बताया कि बीते दिन एक ज्ञापन पर राष्ट्रपति ट्रंप ने हस्ताक्षर किए, जिसके बाद अमेरिका उन 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अलग हो गया है, जो अब अमेरिका के हितों की पूर्ति नहीं करते हैं.

इनमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र संस्थाएं शामिल हैं.

इनमें भारत के नेतृत्व वाला इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) भी शामिल है.

MP में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट: राजस्थान के 25 जिलों के स्कूल बंद

मध्य प्रदेश के शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे के चलते दिल्ली से MP आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रोजाना 2 से 6 घंटे लेट हो रही हैं।

उधर, राजस्थान के 4 शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

गुरुवार को 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है।

उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज किया गया है। इनमें पिथौरागढ़ का आदि कैलाश, रुद्रप्रयाग का केदारनाथ और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल है।

उधर उत्तर प्रदेश में वाराणसी-मेरठ और झांसी समेत 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।

- Advertisement -spot_img