BCCI Prize Money for U19 Team: भारतीय युवा क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।
शुक्रवार को खेले गए आईसीसी (ICC) अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के बड़े अंतर से हराकर छठी बार विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया।
इस जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी टीम की इस कामयाबी पर अपना खजाना खोल दिया है।
BCCI announces Rs 7.5 crore cash prize for India’s U-19 team after World Cup win
Read @ANI Story |https://t.co/JZzhNkNMKP#IndiaU19 #Under19WorldCup #BCCI #U19WC2026 #IndiaUnder19 #DevajitSaikia pic.twitter.com/oCARfc4WfZ
— ANI Digital (@ani_digital) February 7, 2026
BCCI ने किया 7.5 करोड़ के इनाम का ऐलान
भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि से खुश होकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने पूरी टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का दबदबा बनाए रखा और एक भी मैच हारे बिना (अजेय रहते हुए) ट्रॉफी जीती, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
यह इनाम खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके अटूट जज्बे को एक छोटा सा सम्मान है।
#WATCH मुंबई | भारत ने ICC अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है | BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, “इंग्लैंड को हराकर ICC अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूरा देश खुश है…हमने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है…” pic.twitter.com/jJSZ2eCiSI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2026
मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का जलवा
इस वर्ल्ड कप के असली हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी।
फाइनल मैच में वैभव ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 175 रनों की यादगार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा।
वैभव को न केवल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन (439 रन) और सबसे ज्यादा छक्के (30 छक्के) लगाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से भी नवाजा गया।
🚨 BREAKING 🚨
BCCI announces a reward of ₹7.5 crore for the India U-19 team after their World Cup triumph. 💰🏆#Cricket #India #U19WC pic.twitter.com/vpsj6xosPY
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 7, 2026
अपनी सफलता का श्रेय टीम को देते हुए वैभव ने कहा, “यह जीत और मेरे अवॉर्ड्स मेरे अकेले के नहीं हैं। मैं इन्हें अपने पूरे सपोर्ट स्टाफ को समर्पित (डेडिकेट) करना चाहता हूं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर हमें इस काबिल बनाया।”
प्रधानमंत्री ने दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए टीम को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा दुनिया भर में चमक रही है।
यह जीत न केवल आज के खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के हजारों युवाओं को क्रिकेट से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।
India’s cricketing talent shines!
Proud of our U-19 team for bringing home the World Cup. The team has played very well through the tournament, showcasing exceptional skill. This win will inspire several young sportspersons too. Best wishes to the players for their upcoming…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2026
जीत के बाद भोजपुरी गानों पर जमकर थिरकी टीम
मैदान पर गंभीर होकर मैच खेलने वाले खिलाड़ी जीत के बाद बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी और बाकी खिलाड़ी भोजपुरी गानों पर डांस कर रहे हैं।
वीडियो में वैभव मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं, “भाई, पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा, अब भोजपुरी लगेगा!“
India U19 team after World Cup Winner celebration. Vaibhav Suryavanshi dance on Bhojpuri song 🤣🤣🤣#U19WorldCup2026 #U19CWC #U19WorldCupFinal #U19WC #U19WCfinal #WorldCup2026 #WorldCupWinners #vaibhavsuryavanshi #vaibhavsuryavanshi #VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/2AEN9VrjVz
— rakesh rok (@rakeshrok20) February 7, 2026
इसके बाद पवन सिंह का मशहूर गाना ‘सॉरी-सॉरी’ बजता है और पूरी टीम देसी स्टाइल में ठुमके लगाने लगती है।
राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो पर मजाकिया कमेंट करते हुए लिखा— “एक बिहारी सब पर भारी”।


